back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: एक और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

पोर्टऑफस्पेन: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार चार मैचों में विफल रहने के बाद बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे जबकि भारत बुधवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में एक और श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा। टी20 श्रृंखला में 1, 23 और तीन रन की पारियां खेलने वाले धवन दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ दो रन बना पाए थे जिससे चोट के बाद उनकी वापसी अच्छी नहीं रही। धवन को अंदर आती गेंद पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दो बार तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल ने आउट किया। धवन टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और ऐसे में वह अपने कैरेबियाई दौरे का अंत यादगार पारी खेलकर करना चाहेंगे।

 

भारतीय टीम में चौथे नंबर पर जगह पक्की करने को लेकर द्वंद्व चल रहा है और श्रेयस अय्यर ने दूसरे वनडे में शानदार पारी खेलकर ऋषभ पंत पर दबाव बढ़ा दिया है। पंत को टीम प्रबंधन विशेषकर कप्तान विराट कोहली का समर्थन हासिल है लेकिन उनकी लगातार विफलता और दूसरे वनडे में अय्यर की 68 गेंद में 71 रन की पारी से चीजें बदल गई हैं। पंत की मानसिकता चिंता का विषय है क्योंकि उन्होंने कई मौकों पर अपना विकेट गंवाया है। कोई भी टीम इस महत्वपूर्ण स्थान पर धैर्यवान बल्लेबाज को उतारना चाहेगी और रविवार को खेली पारी से अय्यर ने अपना दावा मजबूत किया है। दूसरे वनडे में 125 गेंद में 120 रन की पारी खेलने वाले कप्तान कोहली भी अपनी फार्म को जारी रखना चाहेंगे। धवन, रोहित शर्मा और पंत के जल्द आउट होने के बाद कोहली ने अय्यर के साथ मिलकर पारी को संवारा था।

 

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले मैच में आठ ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और यह तेज गेंदबाज अपने इस शानदार प्रदर्शन को दौरे के आगामी मैचों में दोहराना चाहेगा। भुवनेश्वर के तेज गेंदबाजी जोड़ीदार मोहम्मद शमी (39 रन पर दो विकेट) और कुलदीप यादव (59 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए थे। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप हालांकि रन गति पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। टीमें जीत दर्ज करने वाली एकादश में बदलाव को प्राथमिकता नहीं देती लेकिन कोहली अंतिम वनडे में शमी को आराम देकर नवदीप सैनी को मौका दे सकते हैं। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम मैच जीतकर श्रृंखला बराबर करने के लिए बेताब होगी। भारत को हराने के लिए हालांकि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा।

 

टीम के पास शाई होप, शिमरोन हेटमायर और निकोलस पूरण जैसे प्रतिभावान बल्लेबाज हैं लेकिन इन्हें उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। एकदिवसीय श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एंटीगा के नार्थ साउंड में 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में हिस्सा लेंगी। टीमें इस प्रकार हैं: भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी। वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, जान कैम्पबेल, एविन लुईस, शाई होप, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरण, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रेथवेट, कीमो पाल, शेल्डन कोटरेल, ओशेन थामस और केमार रोच। समय: मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...