back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर पांच विकेट पर 264 रन

किंगस्टन: कप्तान विराट कोहली की 76 रन और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की अर्धशतकीय पारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे विश्व चैम्पियनशिप टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 264 रन बनाए। सबीना पार्क की पिच पर बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने शुरूआती सत्र में 46 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन कोहली और अग्रवाल सतर्क होकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 69 रन की भागीदारी निभाई। कोहली ने इसके बाद पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले अजिंक्य रहाणे (24) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने दूसरे सत्र में रन गति बढ़ाई, जिसमें टीम ने 29 ओवर में 85 रन जोड़े। लेकिन अंतिम सत्र में कोहली और रहाणे के दो बड़े विकेट गिरने से उसकी स्कोरिंग गति पर ब्रेक लग गया। कोहली ने 163 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके जमाए।

 

स्टंप तक ऋषभ पंत 27 और हनुमा विहारी 42 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अभी तक 17.5 ओवरों में नाबाद 62 रन की साझेदारी कर ली है। काफी कुछ अब इन दोनों पर निर्भर करता है कि भारत दूसरे दिन अच्छा स्कोर खड़ा करे। अपना विकेट आसानी से देने की प्रवृति के बावजूद पंत ने 64 गेंद के दौरान संयमित बल्लेबाजी की और वह दो चौके व एक छक्का लगाकर क्रीज पर डटे हैं। वहीं विहारी 80 गेंद में आठ चौके लगाकर नाबाद हैं। कोहली अपनी पारी के दौरान 55 रन पर भाग्यशाली रहे क्योंकि रिप्ले में लग रहा था कि वह केमार रोच (47 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर 62वें ओवर में आउट हो सकते थे लेकिन तब तक वेस्टइंडीज ने अपने कोटे के दो रिव्यू समाप्त कर दिए थे। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारत ने लंच तक लोकेश राहुल (13) और चेतेश्वर पुजारा (छह) के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद टीम ने दूसरे सत्र में अग्रवाल का विकेट खोया।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...