back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: क्लीन स्वीप के करीब टीम इंडिया

किंगस्टन: शानदार फार्म में चल रहे हनुमा विहारी और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के बीच दूसरे क्रिकेट टेस्ट की दूसरी पारी में 111 रन की नाबाद साझेदारी के दम पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप की दहलीज पर पहुंच गई। वेस्टइंडीज को तीन दिन का खेल समाप्त होने के बाद जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य मिला है। उसने दो विकेट 45 रन पर गंवा दिए। रहाणे 64 और वहारी 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले शीर्ष चार बल्लेबाज 57 रन पर आउट हो गए। रहाणे और विहारी की साझेदारी के बाद भारत ने पारी चार विकेट पर 168 रन पर घोषित की। भारत ने पहली पारी में 299 रन की बढत बनाने के बावजूद फालोआन नहीं दिया। वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 117 रन पर आउट हो गई थी। दूसरी पारी में चाय तक भारत का स्कोर चार विकेट पर 73 रन था। आखिरी सत्र में हालांकि रहाणे और विहारी ने टीम को मैच में लौटाया। विहारी अपनी 76 गेंद की पारी में आठ चौके लगा चुके हैं जबकि रहाणे ने 109 गेंद खेलकर आठ चौके और एक छक्का लगाया।

 

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मयंक अग्रवाल (04) और राहुल की सलामी जोड़ी एक बार फिर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने में नकाम रही। अग्रवाल ने जेसन होल्डर पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन रोच की गेंद पर पगबाधा हो गए। अग्रवाल ने डीआएस का सहारा लिया लेकिन टीवी रीप्ले में अंपायर काल आने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। राहुल और पुजारा ने इसके बाद लंच तक भारत को और झटके नहीं लगने दिए। राहुल ने रोच पर चौके के साथ खाता खोला जबकि पुजारा ने राहकीम कोर्नवाल पर चौका मारा। लंच के बाद का सत्र वेस्टइंडीज के नाम रहा जिसमें भारत तीन विकेट गंवाकर 57 रन ही जोड़ पाया। रोच और राहकीम कोर्नवाल ने भारत की रन गति पर अंकुश लगाया। रोच ने इसका फायदा उठाते हुए 21वें ओवर में राहुल (06) और फिर कोहली (00) को लगातार गेंदों पर विकेटकीपर जाहमर हैमिल्टन के हाथों कैच करा दिया। राहुल ने 63 गेंद की अपनी पारी में एक चौका मारा। पुजारा भी 66 गेंद में 27 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर (नौ रन पर एक विकेट) की गेंद पर शमारा ब्रूक्स को तीसरी स्लिप में कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर चार विकेट पर 57 रन हो गया।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...