back to top

भारत को आज सख्त लॉकडाउन का फायदा मिल रहा है : समीक्षा

नई दिल्ली। भारत ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन लागू किया था, जिसका उसे आज फायदा मिल रहा है। आर्थिक समीक्षा 2020-21 का एक निष्कर्ष है कि देश ने महामारी के दौरान जीडीपी (आर्थिक उत्पाद) की जगह मानव जीवन की रक्षा को अधिक महत्व दिया। संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि महामारी शुरू होने के साथ ही भारत ने इसके प्रसार को रोकने को उपाय किए थे, जो यह दर्शाता है कि वह दीर्घावधि के लाभ के लिए थोड़े समय का दर्द झेलने को तैयार है।

समीक्षा दस्तावेज में कहा गया है कि वैश्विक महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा था। लेकिन आज देश वी-आकार (तेजी से गिरावट के बाद तेज सुधार) का सुधार देख रहा है। स्थिर वृहद आर्थिक स्थिति स्थिर है। इसे विनिमय दर की स्थिरता, चालू खाते की संतोषजनक स्थिति, विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्घि और विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन को लेकर सकारात्मक संकेतों से बल मिल रहा है।

समीक्षा में एक सदी में एक बार आने वाले संकट के बीच जीवन और आजीविका को बचाना विषय पर अध्याय में कहा गया है कि भारत ने महामारी की शुरुआत के साथ ही साहसी और बचाव उपाय लागू किए थे। आज भारत को सख्त लॉकडाउन उपायों का फायदा मिल रहा है। समीक्षा में कहा गया है कि अस्थाई आर्थिक अंकुशों की कीमत भारत ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अस्थाई गिरावट से चुकाई। इससे पता चलता है कि भारत ने मानव जीवन जीडीपी से अधिक मूल्यवान माना।

भारत ने कोविड19 महामारी के प्रसार पर अंकुश के लिए गत वर्ष मार्च आखिरी समप्ताह में सख्त लाकडाउन लागू किया और बाद में उसमें फूंक-फूंक कर ढील दी। भारत ने जब लाक डाउन लागू किया था उस समय देश में कोरोना वायरस संक्रम के मात्र 500 मामलों की पुष्टि हुई थी। विभिन्न दशों की परिस्थितियों से तुलना के बाद सीक्षा में कहा गया है कि नियंत्रण के उपायों से भारत में कोविड19 के 37 लाख संभावित संक्रमण और एक लाख से अधिक लोगों की इस बीमारी से जान की रक्षा की जा सकी।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...