back to top

भारत 26 जनवरी तक सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया : सरकार

नई दिल्ली। भारत 26 जनवरी तक 20.3 लाख लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक देकर सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि गुरुवार दोपहर तक 25 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत ने छह दिनों में ही दस लाख लोगों का टीकाकरण कर लिया जबकि अमेरिका ने 10 दिनों, स्पेन ने 12 दिनों, इजराइल ने 14 दिनों, ब्रिटेन ने 18 दिनों, इटली ने 19 दिनों, जर्मनी ने 20 दिनों और यूएई ने 27 दिनों में इतने लोगों का टीकाकरण किया।

भूषण ने कहा, 26 जनवरी तक के विश्व के आंकड़ों के मुताबिक, 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण की शुरुआत के बाद 20.3 लाख लोगों को टीका देकर कर भारत सबसे ज्यादा टीकाकरण करने वाला पांचवां देश बन गया है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कई देशों में 50 दिनों में इतना टीकाकरण हुआ जबकि भारत में 26 जनवरी तक महज 11 दिनों के बाद इसमें रफ्तार आ गई।

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक अमेरिका ने टीके की 2.35 करोड़ खुराकें, ब्रिटेन ने 76.4 लाख खुराकें, यूएई ने 27.6 लाख खुराकें, जर्मनी ने 19.9 लाख खुराकें, इटली ने 15.8 लाख खुराकें, स्पेन ने 13.6 लाख खुराकें और फ्रांस ने 11.4 लाख खुराकें लोगों को दी है। भूषण ने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत के बाद से 28 जनवरी को दोपहर दो बजे तक 25,07,556 लोगों को टीके दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप (83.4 प्रतिशत), ओडिशा (50.7 प्रतिशत), हरियाणा (50 प्रतशित), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (48.3 प्रतिशत), राजस्थान (46.8 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.6 प्रतिशत), मिजोरम (40.5 प्रतिशत), तेलंगाना (40.3 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (38.1 प्रतिशत), कर्नाटक (35.6 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (35.5 प्रतिशत) टीकाकरण के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वालों राज्यों में हैं, जहां 35 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में (15.7 प्रतिशत), दिल्ली (15.7 प्रतिशत), झारखंड (14.7 प्रतिशत), उत्तराखंड (17.1 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (20.6 प्रतिशत) और महाराष्ट्र (20.7 प्रतिशत) में 21 प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है और वहां सुधार की जरूरत है। भूषण ने कहा कि भारत में कोविड-19 की कुल संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने कहा कि दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कोविड-19 के कुल 67 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...