back to top

भारत एवं नेपाल ने 100 से अधिक परियोजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए करार किया

काठमांडू। नेपाल एवं भारत ने पर्वतीय देश में 2015 में विध्वंसकारी भूकंप से क्षतिग्रस्त हुई सांस्कृतिक विरास के 14 एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के 103 ढांचों के पुननिर्माण के लिए शुक्रवार को एक एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।यहां भारतीय दूतावास ने जारी एक एक बयान में बताया कि इन परियोजनाओं का 420 करोड़ नेपाली रूपये (3.6 करोड़ डॉलर) की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा। भारतीय दूतावास एवं (नेपाल के) राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण की केंद्रीय स्तरीय परियोजना क्रियान्वयन इकाई (भवन) ने ललितपुर, नुवाकोट, रसुवा और धाडिंग जिलो में सांस्कृतिक धरोहर के 17 ढांचों तथा ललितपुर, रसुवा, नुवाकोट, सिंधुपालचौक, रामेछाप, ढोलखा, गुल्मी, गोरखा एवं कावरे जिलों में स्वास्थ्य क्षेत्र के 103 ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये।

इन सहमति पत्रों पर भारतीय मिशन के प्रथम सचिव (विकास साझेदारी एवं पुनर्निर्माण) करूण बंसल और नेपाल के सीएलपीआईयू (भवन) के परियोजना निदेशक श्याम किशोर सिंह ने हस्ताक्षर किये। भारतीय मिशन के अनुसार भूकंप के बाद पुनर्निर्माण पैकेज के तहत भारत ने नेपाल को शिक्षा, सांस्कृति धरोहर एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए पांच पांच करोड़ रूपये तथा आवास क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रूपये यानी कुल25 करोड़ रूपये का अनुदान दिया है। उसने कहा कि 10 जिलों में शिक्षा क्षेत्र की 71, सांस्कृतिक धरोहर की 28, स्वास्थ्य क्षेत्र की 147, तथा गोरखा एवं नुवाकोट में 50000 मकानों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। उसने कहा कि भारत सरकार इन सभी क्षेत्रों में नेपाल के पुनर्निर्माण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...