back to top

भारत और मॉरीशस ने सभी आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने पर की चर्चा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से वार्ता की और द्विपक्षीय वार्ता एवं निवेश में मजबूती लाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को अंतिम रूप देने और समुद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन समारोह के इतर मुलाकात की।

मुख्य वक्ता के तौर पर प्रवासी भारतीय दिवस

गौरतलब है कि जगन्नाथ ने मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर प्रवासी भारतीय दिवस के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच के लंबे और आजमाए हुए रणनीतिक संबंधों के हर पहलू की समीक्षा की। बयान के मुताबिक, मोदी और जगन्नाथ के बीच समग्र आर्थिक साझेदारी समझौते को अंतिम रूप देने सहित द्विपक्षीय संबंधों को और ज्यादा मजबूत करने की पहलों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने मौजूदा द्विपक्षीय विकास सहयोग परियोजनाओं और स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और ऊर्जा क्षेत्रों में साझेदारी की परियोजनाओं के नए प्रस्तावों पर भी चर्चा की। बयान के मुताबिक, इन नेताओं ने समुद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और अफ्रीका में तालमेल बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की

इससे पहले, जगन्नाथ ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत में बदलाव आया है और उन्होंने कई पहल की है जिससे कम सौभाग्यशाली लोगों को बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा, दुनिया भारत के प्रभावशाली आर्थिक प्रदर्शन और मोदी जी आपके नेतृत्व में इस देश में आए बदलाव की सराहना करती है। आधुनिक और खुशहाल भारत के लिए आपकी आकांक्षा ने स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्मार्ट सिटी, स्टार्ट अप इंडिया, स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत और कई अन्य पहल के लिए प्रेरित किया है। जगन्नाथ ने कहा, यह न सिर्फ आधुनिक भारत की आपकी दृष्टि, मानव गरिमा और समावेशिता के लिए सम्मान के प्रति आपके लगाव को बयां करता है बल्कि इस बात को सुनिश्चित करने की आपकी इच्छा को भी दर्शाता है कि विकास का लाभ वैश्विक समुदाय समेत सभी नागरिकों के लिए सुनिश्चित हो।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...