back to top

IND Vs SA 2nd ODI : झूलन और मंधाना ने दिलाई भारत को दक्षिण अफ्रीका पर बड़ी जीत

लखनऊ। अनुभवी झूलन गोस्वामी की घातक गेंदबाजी तथा स्मृति मंधाना और पूनम राउत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 128 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर श्रृंखला में शानदार वापसी की।

झूलन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर तीन और मानसी जोशी ने 23 रन देकर दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 41 ओवर में 157 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद मंधाना (64 गेंदों पर नाबाद 80) और राउत (89 गेंदों पर नाबाद 62) ने दूसरे विकेट के लिए 138 रन की अटूट साझेदारी निभाई जिससे भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाज भारत की अनुशासित गेंदबाजी के सामने किसी भी समय खुलकर नहीं खेल पाई। उसकी तरफ से लारा गुडॉल ने 77 गेंदों पर सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान साने लुस ने 57 गेंदों पर 36 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के केवल पांच बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे।

भारत ने भी जेमिमा रोड्रिग्स (नौ) का विकेट पांचवें ओवर में गंवा दिया था। उन्हें शबनीम इस्माइल ने बोल्ड किया लेकिन इसके बाद मंधाना और राउत ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। मंधाना ने अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के जबकि राउत ने आठ चौके लगाए। मंधाना ने इस्माइल के पहले ओवर में ही लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे जतला दिए थे। उन्होंने अपना तीसरा छक्का नॉकुलुलेको मलाबा पर लगाया।

उन्होंने 20वें ओवर में इस्माइल पर लगातार दो चौके लगाकर 46 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक पूरा किया। राउत ने शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने भी कुछ आकर्षक शॉट लगाए। वह नडीन डि क्लर्क पर फाइन लेग पर चौका लगाकर अर्धाशतक तक पहुंची। यह उनके करियर का 14वां पचासा है।

मंधाना ने डि क्लर्क पर ही लगातार दो चौके लगाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया। इससे पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। झूलन और मानसी ने सही लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की तथा पिछले मैच में पहले विकेट के लिए शतकीय भागीदारी निभाने वाली लिजली ली (चार) और लॉरा वॉलवार्ट (नौ) की सलामी जोड़ी को सस्ते में पवेलियन की राह दिखा दी।

ली को झूलन ने पगबाधा आउट किया जबकि वॉलवार्ट ने विकेट के पीछे कैच थमाया। इसके बाद लुस और गुडॉल ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पारी संवारने की कोशिश की। मानसी ने 21वें ओवर में लुस को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। विकेटकीपर सुषमा वर्मा ने उनका आसान कैच लिया। इसके बाद स्पिनरों ने जिम्मेदारी संभाली तथा दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी ने बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। राजेश्वरी ने 26वें ओवर में मिगनॉन डु प्रीज (11) को दीप्ति के हाथों कैच कराया।

मिताली ने इस बीच गेंदबाजी में कुछ अच्छे बदलाव किए। झूलन ने गेंद संभाली और मारिजान कैप (10) को मिडिविकेट पर कैच देने के लिए मजबूर किया। उप कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी पहली गेंद पर ही गुडॉल को बोल्ड करके उन्हें अर्धशतक से वंचित किया। इससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर छह विकेट पर 130 रन हो गया।

झूलन ने 36वें ओवर में तृषा चेट्टी (12) को आउट कर दिया था लेकिन यह नोबॉल निकल गई। इस अनुभवी गेंदबाज ने हालांकि 38वें ओवर में नडीन डि क्लर्क (आठ) और शबनीम इस्माइल (शून्य) को आउट करके स्कोर आठ विकेट पर 144 रन कर दिया। चेट्टी को आखिर में राजेश्वरी ने पवेलियन भेजा और फिर नॉकुलुलेको मलाबा को आउट करके दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...