back to top

28 फरवरी को ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण, डालीगंज से समतामूलक चौक तक सफर होगा आसान

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा डालीगंज से समतामूलक चौक तक निर्मित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण 28 फरवरी को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ और याेगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। लोकार्पण के साथ ही इस मार्ग को आम नागरिकों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

एलडीए अधिकारियों के अनुसार डालीगंज से निशातगंज होते हुए समतामूलक चौक तक वाहनों को पहुंचने में अब मात्र छह से सात मिनट का समय लगेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर जाम और लंबा चक्कर बड़ी समस्या है। नए ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।

यह फेज-2 पहले से संचालित फेज-1 से जुड़ेगा, जो आईआईएम रोड से डालीगंज तक बनाया गया है। दोनों चरणों के जुड़ने से आईआईएम रोड से समतामूलक चौक तक की दूरी लगभग 10 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे रोजाना हजारों वाहन चालकों को सीधा और सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।

एलडीए ने ग्रीन कॉरिडोर को आगे किसान पथ से जोड़ने के लिए फेज-3 और फेज-4 के कार्यों में भी तेजी ला दी है। तीसरे और चौथे चरण में समतामूलक चौक से किसान पथ तक बंधा रोड, फ्लाईओवर और ब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम के पास एक फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। तीसरे चरण में पिपराघाट से शहीद पथ के बीच समतलीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बारिश से पहले लैंड फिलिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

करीब पांच किलोमीटर लंबे इस स्ट्रेच के तैयार होने से कैंट क्षेत्र से अयोध्या रोड और कानपुर रोड की ओर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर चार चरणों में आईआईएम रोड से किसान पथ तक 28 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जो शहर की ट्रैफिक संरचना में बड़ा बदलाव लाएगा।

फेज-2 के लोकार्पण को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। डालीगंज, निशातगंज और समतामूलक चौक पर वाहनों के सुचारु मोड़ के लिए आकर्षक रोटरी बनाई गई हैं। इन रोटरी को हॉर्टिकल्चर कार्य, पौधरोपण और आधुनिक लाइटिंग से सजाया गया है। निशातगंज की रोटरी में तीन चक्र स्थापित किए गए हैं, जिनका नामकरण भी प्रस्तावित है। डिवाइडरों की पेंटिंग, वाल आर्ट और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरे मार्ग को आकर्षक रूप दिया गया है। ग्रीन कॉरिडोर के शुरू होने से राजधानी में यातायात का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

नीट परीक्षा में सुधार से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता केंद्र के हलफनामे पर जवाब दाखिल करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार की मांग करने वाले, डॉक्टरों के एक संगठन समेत याचिकाकर्ताओं से बृहस्पतिवार को...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के...

लखनऊ में नम आंखों से मायावती ने उमाशंकर सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से पांच बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह...