back to top

भारत में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 78.28 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 78.28 प्रतिशत हो गई है और अब तक कुल 38,59,399 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों से आज की तारीख में 28,69,338 ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 9,90,061 है जो कुल संक्रमितों का 20.08 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से आधे के करीब (48.8 प्रतिशत) तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं।

उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तेलंगाना का कुल इलाज करा रहे मरीजों में करीब एक चौथाई (24.4 प्रतिशत) योगदान है। मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु से कुल उपचाराधीन मरीजों में से 60.35 प्रतिशत मामले आ रहे हैं और अब तक स्वस्थ हो चुके लोगों में से भी करीब 60 प्रतिशत (59.42 प्रतिशत) इन्हीं राज्यों से आए हैं।

बीते 24 घंटों में महामारी से जान गंवाने वाले 1054 लोगों में से करीब 69 प्रतिशत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और दिल्ली से हैं। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक हुई कुल मौत में से 37 प्रतिशत से ज्यादा महाराष्ट्र(29,894 मौत) से हैं। बीते 24 घंटों में महामारी से हुई मौत के मामले में राज्य की हिस्सेदारी 34.44 प्रतिशत (363 मौत) है।

देश में बीते 24 घंटों में 83,809 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 49,30,236 हो गई। वहीं, देश में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या भी बढ़कर 80776 हो गई है।

RELATED ARTICLES

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...