back to top

देवरिया में व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की

देवरिया । देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र स्थित पड़री बनमाली गांव में शनिवार की रात आठ बजे रविशंकर सिंह (40) ने बाथरूम में लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक रविशंकर की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ मनोज कुमार और थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उसकी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदूक लाइसेंसी है और फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्वाई की जा रही है, लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...