back to top

जिलों में प्रभारी मंत्री करेंगे महिला सुरक्षा अभियान की शुरुआत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के लिए नवरात्र के पहले दिन शनिवार को एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। सभी जिलों के प्रभारी मंत्री इस विशेष अभियान की शुरूआत करेंगे। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन योजना मिशन शक्ति की शुरूआत करेगें।

मिशन शक्ति में महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान तथा उनके स्वावलम्बन के वास्ते विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह कार्यक्रम फरवरी, 2021 तक चलाया जाएगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार से शुरू होकर यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। विभागीय समन्वय से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के संबंध में विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अभियान का समापन 25 अक्टूबर को होने के बाद यह विशेष अभियान मिशन शक्ति के नाम से अनवरत जारी रहेगा, जिसका अन्तिम रूप से समापन अप्रैल, 2021 (वासंतिक नवरात्र) में होगा। विशेष अभियान के संचालन के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन और महिला अपराध एवं बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक माह एक सप्ताह के विशिष्ट कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान कुल 180 दिन तक चलाया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के समस्त 75 जिलों, 821 ब्लाकों, 59,000 पंचायतों, 630 शहरी निकायों व 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की कार्य योजना है। तिवारी ने बताया कि रोल मॉडल के रूप में हर जिले से 100 महिलाओं और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। समन्वय के लिए हर विभाग द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...