back to top

बदायूं में एसडीएम ने दुकान में घुसकर व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरल, डीएम ने लिया एक्शन

बदायूं। यूपी के बदायूं में बिल्सी तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जीत सिंह राय द्वारा कथित तौर पर एक व्यापारी की उसके दुकान में घुसकर पिटाई करने का वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उन्हें पद से हटाते हुए कलेक्ट्रेट मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) मनोज कुमार ने उप जिलाधिकारी जीत सिंह राय को तहसील से हटाकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

व्यापारी ने एसडीएम के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर फरियाद की है। बिल्सी में सीमेंट और रेता बजरी का कारोबार करने वाले मोहित वार्ष्णेय ने आरोप लगाया है कि एसडीएम जीत सिंह राय बृहस्पतिवार की शाम उसकी दुकान पर पहुंचे और बजरफुट (मौरंग रेत) से लदी गाड़ी के आने के बारे में जानकारी मांगी। व्यापारी ने जब अवैध खनन की घटना से इनकार किया तो राय ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से घटना का पता चलता है। पीड़ित व्यापारी ने एसडीएम के खिलाफ अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया, एसडीएम आए और गाड़ी के कागज मांगे, मैंने कहा कि हमारे यहां कोई गाड़ी नहीं आई है, आप चाहो तो सीसीटीवी कैमरे देख लो। इस पर उन्होंने पीटना शुरू कर दिया और अपनी गाड़ी में डाल कर ले गए।

व्यापारी ने व्यापार मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भेजे हैं और उनसे एसडीएम के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की है। बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच वित्त एवं राजस्व राकेश पटेल को सौंपी गई है और उनको निर्देश दिए गए हैं कि वह अतिशीघ्र इस मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

आरोपी एसडीएम जीत सिंह राय ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि व्यापारी अवैध खनन का काम करता है। शिकायत पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा था तो व्यापारी ने उनके साथ बदतमीजी की और इसके बाद वे खुद व्यापारी की दुकान पर गए। उन्होंने कहा कि व्यापारी से कागज दिखाने को कहा गया लेकिन वह जिद पर अड़ा रहा। एसडीएम ने सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ कर पेश किए जाने का आरोप लगाया है।

यह खबर पढ़े- जाति जनगणना से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया महिला आरक्षण विधेयक, राहुल गाँधी सरकार पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...