back to top

टाइगर 3 में सलमान को टक्कर देंगे इमरान

मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। आए दिन वो अपनी ट्रेनिंग की फोटोज शेयर करते रहते हैं और हाल ही में उन्होंने एक और फोटो शेयर की है। इस फोटो में इमरान का हाथ दिखाई दे रहा है और केवल हाथ देखकर ही इस बात का अंदाजा आराम से लगाया जा सकता है कि वो कितनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपको बता दें, सलमान खान और कैटरीना कैफ के फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और इमरान हाशमी एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। सलमान को परदे पर टक्कर देने के लिए इमरान हाशमी भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। वह अपनी फिजिक्स पर काफी काम कर रहे हैं। इमरान हाशमी की इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस भी खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे। एक्टर की इस धांसू तस्वीर पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।

पहले भी शेयर कर चुके हैं तस्वीर

इससे पहले इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ-साफ नजर आ रहा था. इस तस्वीर में इमरान शर्टलेस थे और अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहें थे. 42 वर्षीय अभिनेता की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे थे.

इमरान की फिल्म

इमरान हाशमी आने वाले समय में रूमी जाफरी के फिल्म चेहरे में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देंगे. यह फिल्म भी बनकर तैयार है लेकिन इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया जाना अभी बाकी है. इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा और सिद्धांत कपूर भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे.

RELATED ARTICLES

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...