back to top

देश को आगे बढ़ाने में सिंधी समाज का अहम योगदान : ब्रजेश पाठक

 

दो दिवसीय राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन शुरू

17 प्रदेशों और 75 जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे राजधानी

लखनऊ। राष्ट्रीय सिंधी अधिवेशन का दो दिवसीय आयोजन शनिवार को कानपुर रोड के एक निजी होटल में शुरू हुआ। जिसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि शहजादा साईं मोहन लाल साहेब थे। अधिवेशन में 17 राज्य और 75 जिलों के साथ ही साउथ अफ्रीका, दुबई और सिंगापुर से सिंधी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रथम सत्र में शिव शांति आश्रम के संत साईं मोहनलाल ने झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। आयोजक मंडल के वीरेंद्र खत्री, विवेक लदानी, राजेंद्र मनवानी और संजय आहूजा ने संत का स्वागत किया। इसके बाद हुए संवाद में विभिन्न प्रदेशों से आए भीमेश अठवानी, अतुल राजपाल, रवि सावलानी, जगदीश खटवानी, बलदेव खत्री और अजय डेबला ने धर्म और परिवार से जुड़े प्रश्न पूछे। श्री संत साईं ने सभी का बखूबी उत्तर दिया और अपनी जीवन यात्रा से सभी को परिचित कराया। साई और गुरु के महत्त्व पर प्रकाश डाला। अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए समाज के लोगो से ही विवाह करने और अपने अपने स्थानों पर गुरु से जुड़े रहने की सलाह भी दी। द्वितीय सत्र में पहुंचे मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में सिंधी समाज ने हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर योगदान किया है। सरकार बनाने से लेकर अर्थव्यवस्था सुधारने तक समाज के लोग सदा साथ रहे है। इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग और समाज की रीढ़ समझे जाने वाले सुरेश केशवानी, मुरली अदनानी, गुरमुख जगवानी, डॉ रवि प्रकाश टेकचंदानी ने विभाजन के समय अपनी अपनी भूमिका के बारे में सबको अवगत कराया और संघर्षों की दास्तान भी सुनाई। इस मौके पर राजू पंजाबी, संजय आहूजा, संजय गुरनानी, नितिन सचदेवा, सतेंद्र भवनानी और कपिल सावलानी ने आए हुए सभी अतिथियों को सम्मानित किया। अधिवेशन में मोहन दास लधानी, मुरलीधर आहूजा, वासुदेव चावला, सतीश अठवानी, संतराम चंदवानी, मनीष सावलानी, अनिल भटेजा, नरेश बत्रा और प्रकाश बजाज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...