back to top

देखते ही देखते दुश्मनों को ढेर कर दिया

लखनऊ। आतंकी हमले को किस प्रकार नाकाम किया जाता है, इसका नमूना बुधवार को यंहा रिवर फ्रंट पर डिफेंस एक्सपो में भारतीय सैनिकों ने दिखाया। सैनिकों ने पंडाल में घुसे दो डमी आतंकियों को पल भर में मार गिराया। ये देख रिवर फ्रंट पर मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे। सैनिकों ने जमीन से लेकर आसमान तक अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला लेफ्टीनेंट अम्बिका सुधाकरन और लेफ्टीनेंट गौरव कौशिक ने किया। दुश्मन के सीमा में घुस आने की सूचना मिलते ही सेना ने आपरेशन की योजना बनाई। बहुत ही कम समय में आर्टिलरी ने कवर फायर देना शुरू किया।

इधर हेलीकॉप्टर से कमांडो स्पॉट पर उतरने के लिए तैयार थे। बीएमपी दुश्मन के ठिकाने ढहाने के लिए आगे बढ़ी और चारों तरफ से घुसपैठियों को घेर लिया और देखते ही देखते दुश्मनों का सफाया कर दिया।

बीएमपी असल में रूसी रक्षा प्रणाली है, जिसे मिशन नाम यानी इंफेंट्री कॉम्बैट व्हीकल कहते हैं, जो एंफीबियस कैटेगरी का है यानी सतह और पानी दोनों पर मार कर सकता है। तेज गति से आते टैंक ने उन्मुक्त क्षमता का प्रदर्शन करते हुए जल क्षेत्र को पार कर धावा बोल दिया। पलक झपकते ही भारतीय सैन्यबल ने कमांडो कर्रवाई करते हुए घुसपैठियों का सफाया कर दिया। पूरा आपरेशन युद्ध जैसे हालात को दर्शाते हुए किया गया।

सेना ने आक्रमण के साथ-साथ जोखिम की दशा में बचाव की क्षमता का भी प्रदर्शन दमदार किया। लखनऊ में हो रहे डिफेंस एक्सपो पर दुनिया भर की नजर हैं। एक्सपो के पहले दिन गोमती के किनारे ह्यरिवर फ्रंट’ पर सेना के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।

जवानों के साथ-साथ सेना के प्रशिक्षित डाग्स भी कार्यक्रम में जलवे दिखाये। नेवी के जवानों के बैंड पर राष्ट्रगान की धुन सुनकर सबने उसे सराहा। राष्ट्रगान समाप्त होते ही सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने सैनिकों का सम्मान ताली बजाकर किया।

RELATED ARTICLES

मैं भावनाओं, व्यक्तित्व और अभिनय में विविधता चाहती हूं: रश्मिका मंदाना

नयी दिल्ली । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने कहा है कि एक कलाकार के रूप में वह हमेशा नए-नए किरदारों की तलाश में रहती हैं...

छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों को 1 नवंबर से तीन दिनों में मिलेगा जीएसटी पंजीकरण

नयी दिल्ली। छोटे और कम जोखिम वाले व्यवसायों को तीन कार्यदिवसों के भीतर जीएसटी पंजीकरण मिल जाएगा। जीएसटी विभाग शनिवार से छोटे और...

प्रियंका को बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत का भरोसा

पटना। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वादों को शनिवार को खारिज करते हुए भरोसा...

क्षीर सागर में शयन से जागे श्री हरि, मंदिरों व घरों में हुई पूजा

लखनऊ। देवउठनी एकादशी पर आज भक्तों ने विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना की। वहीं कई जगह भक्तों ने आज ही सालिग्राम और तुलसी विवाह कर...

तेरे धाम की शान निराली…भजन पर झूमे श्रद्धालु

श्री श्याम जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का हुजूमलखनऊ। शनिवार, जन्मदिन आ गया बाबा श्याम का,हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा…, श्याम सलोने हैप्पी बर्थडे…, बधाई जन्मोत्सव...

मोक्ष की प्राप्ति के लिए काशी विश्वनाथ सभी तीर्थों में श्रेष्ठ

श्री शिव महापुराण कथा का आठवाँ दिनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना रायबरेली रोड, कालिन्दी पार्क के...

लखनऊ स्पेक्ट्रम भारतीय कला की विविधता और संवेदना का उत्सव

लखनऊ स्पेक्ट्रम 2025 आर्ट फेयर का भव्य शुभारंभदेश के 111 प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियाँ एक ही मंच पर प्रदर्शितफिल्म अभिनेता पंकज झा और तीन...

राग रंग दिल की आवाज ने सुरों और भावनाओं से बांधा समां

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ आयोजनलखनऊ। युवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या राग रंग दिल की आवाज ने लखनऊ के संगीत...

यूपी दर्शन उत्सव का हुआ शानदार आगाज

सदा बहार नगमों में सुरों का संगम, ऐमन जावेद फारूकी एंड ग्रुप ने बांधा समां लखनऊ। यूपी दर्शन उत्सव का शानदार आगाज पूरे विधि...