back to top

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो कई गारंटियों को लागू करेंगे, प्रियंका ने जनसभा को किया सम्बोधित   

मंडला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एससी एसटी तथा ओबीसी समुदाय के लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना की मांग की और मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के 18 साल के शासनकाल में 250 घोटाले हुए हैं।

प्रियंका ने कहा कि हाल ही में बिहार सरकार ने जाति जनगणना कराई है और यह पता चला है कि वहां की आबादी में 84 प्रतिशत लोग ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), एससी (अनुसूचित जाति) और एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के हैं, लेकिन नौकरियों में उनकी संख्या बहुत कम है। उनकी सही संख्या जानने और उनके साथ न्याय करने के लिए देश में जाति जनगणना कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता बृहस्पतिवार को प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंडला जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने मप्र में सत्ता में आने पर कांग्रेस द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के कार्यान्वयन सहित कई गारंटियों की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि न केवल कक्षा एक से कक्षा 12 वीं तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी बल्कि कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को 500 रुपये, कक्षा आठ से दस तक के बच्चों के लिए।,000 रुपये और कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चों के लिए।,500 रुपये प्रतिमाह दिए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में अपने 18 साल के शासन के दौरान भाजपा ने लोगों के लिए कुछ नहीं किया है और पार्टी केवल चुनावों के दौरान लोगों के लिए कई योजनाओं की घोषणा करके उन्हें याद करती है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लगभग 225 महीनों से भाजपा शासित राज्य में व्यापमं, मिड-डे मील और छात्रवृत्ति समेत 250 घोटाले हुए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कुछ हद तक उनसे मिलती जुलती हैं और इसलिए, उन्हें लोगों, खासकर आदिवासी आबादी के लिए अधिक जिम्मेदार होना होगा। प्रियंका ने कहा कि मध्यप्रदेश में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस कई गारंटियों को लागू करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में ओपीएस, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं को।,500 रुपये की मासिक सहायता, किसानों की ज्ण माफी योजना, प्रति कनेक्शन 100 यूनिट बिजली मुफ्त और आधी कीमत पर 200 यूनिट, किसानों को कृषि कार्य के लिए पांच एचपी तक मुफ्त बिजली कनेक्शन, दिया जाएगा तथा जाति जनगणना भी करवाई जाएगी।

यह खबर पढ़े- राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि, उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का लिया संकल्प  

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...