back to top

निजी कारणों से आईपीएल के इस सत्र में नहीं खेलूंगा : हरभजन

नई दिल्ली। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने वाले दूसरे बड़े खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने फैसले के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम प्रबंधन को बता दिया है। यह 40 साल का गेंदबाज पिछले दो सत्र से सीएसके का हिस्सा रहा है। वह अभी अपने परिवार के साथ पंजाब के जालंधर में है। उन्होंने इस मामले पर उनकी निजता का सम्मान करने की मांग की है। आईपीएल का सत्र 19 सितंबर से शुरू होगा।

कोविड-19 के कारण इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा। हरभजन ने शुक्रवार को बताया, मैंने सीएसके प्रबंधन को इस साल आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। मैंने इस मुश्किल समय में व्यक्तिगत कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि हर कोई मेरी निजता का सम्मान करेगा। हरभजन को सीएसके ने इस साल दो करोड़ रूपये की बोली के साथ उन्हें टीम में शामिल किया था।

इससे पहले, सीएसके के ही हरफनमौला सुरेश रैना ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते आईपीएल के आगामी सत्र से हटने का फैसला किया था। हरभजन ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं को समझने के लिए वह सीएसके प्रबंधन के ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा, जब मैंने सीएसके प्रबंधन को अपने फैसले के बारे में बताया, तो उन्होंने मेरा समर्थन किया। मैं इसके लिए उन्हें जितना भी शुक्रिया करूं ,वह कम होगा।

आईपीएल से हटने के बारे में हरभजन की आधिकारिक घोषणा के बाद सीएसके ने बयान जारी कर इस खिलाड़ी का समर्थन किया। टीम ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथ का बयान ट्वीट कर कहा, हरभजन सिंह ने हमें सूचित किया कि वह व्यक्तिगत कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे। टीम चेन्नई सुपरकिंग्स उनके निर्णय का समर्थन करती है और इस मुश्किल समय में उनके और उनके परिवार के साथ खड़ी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सीएसके इस स्पिनर की जगह किसी गेंदबाज को टीम में शामिल करे या बल्लेबाज को क्योंकि उनके पास गेंदबाजी में पहले से ही काफी गहराई और गुणवत्ता है।

हरभजन 150 विकेट के साथ आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वह इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में लसिथ मलिंगा (170) और अमित मिश्रा (157) के बाद तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि उनके लिए इस समय पत्नी गीता और चार साल की बेटी हिनाया सहित अपने परिवार को समय देना महत्वपूर्ण था।

उन्होंने कहा, मैं केवल यह कहूंगा कि ऐसा भी समय होता हैं जब खेल से ज्यादा परिवार को प्राथमिकता देनी होती है। मेरा ध्यान अभी मेरे परिवार पर है, लेकिन हां मेरा दिल अपनी टीम के साथ यूएई में रहेगा। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हरभजन ने कहा, मुझे यकीन है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करेगी।

हरभजन यूएई रवाना होने से पहले चेन्नई में लगे टीम के शिविर में भाग नहीं लिया था और वह दुबई की उड़ान भरते समय दल में शामिल होने वाले थे। उन्हें मौजूदा परिस्थितियों में आगामी सत्र में भाग लेने के बारे में आशंका थी। सीएसके प्रबंधन ने उन्हें कहा था कि कोई भी फैसला करने से पहले अपना समय लें। हरभजन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दो खिलाड़ियों सहित सीएसके दल में कोविड-19 के 13 मामलों से इसे जोड़ कर देखना गलत होगा।

हरभजन के इस दोस्त ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, यह चेन्नई के दल में कोविड-19 मामलों के बारे में नहीं हैं। लेकिन अगर आपकी पत्नी और बच्चे तीन महीने तक भारत में रहते है, तो आपका दिमाग भटकेगा और आप पूरी तरह से खेल पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे। ऐसे में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको दो करोड़ या 20 करोड़ रूपये मिलते हैं। प्राथमिकता की सूची में पैसा काफी पीछे है। सीएसके के पास अब तीन शीर्ष स्पिनर है जिसमें लेग स्पिनर इमरान ताहिर, बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सेंटेनर और लेग स्पिनर पीयूष चावला शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...