back to top

मुस्लिम पुरातनपंथियों और हिंदू चरमपंथियों का विरोधी हूं: जावेद अख्तर

मुंबई। जाने-माने पटकथा लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर ने कहा है कि वह मुस्लिम पुरातनपंथियों के उतना ही विरोधी हैं जितना वह हिंदू चरमपंथियों के हैं। उन्होंने कहा कि अपनी इसी मुखरता के कारण उन्हें मुसलमानों से जान से मारने तक की धमकियां मिल चुकी हैं। जावेद अख्तर ने अपने उस हालिया साक्षात्कार का बचाव किया जिसमें उन्होंने तालिबान और हिंदू चरमपंथियों के बीच तुलना की थी। उन्होंने कहा कि हिंदू दुनिया में सबसे सभ्य और सहिष्णु लोग हैं, लेकिन जहां अफगानिस्तान में तालिबान को खुली छुट हासिल है, भारत में धर्मनिरपेक्षता उसके संविधान और अदालतों द्वारा संरक्षित है। उन्होंने यह विचार पीटीआई-भाषा को जारी एक बयान में व्यक्त किये। उनहोंने हाल ही में एक टेलीविजन चैनल से कहा था कि तालिबान बर्बर हैं, वहीं भारत में हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों का समर्थन करने वाले भी उसी तरह हैं।

उन्होंने ईमेल किये गए बयान में कहा, भारत कभी भी अफगानिस्तान जैसा नहीं बन सकता क्योंकि भारतीय, स्वभाव से चरमपंथी नहीं हैं, उदारवादी होना उनके डीएनए में है। उन्होंने कहा, हां, इस साक्षात्कार में मैंने संघ परिवार से जुड़े संगठनों के खिलाफ अपनी आपत्ति व्यक्त की थी। मैं ऐसे किसी भी विचारधारा का विरोध करता हूं जो लोगों को धर्म, जाति और पंथ के आधार पर बांटता है और मैं उन सभी लोगों के साथ खड़ा हूं जो इस तरह के किसी भी भेदभाव के खिलाफ हैं।
जानेमाने पटकथा लेखक और गीतकार अख्तर ने कहा कि वह तालिबान और हिंदू दक्षिणपंथ की मानसिकता के बीच कई समानताएं पाते हैं।

अख्तर ने कहा, मेरे आलोचक भी इस बात से नाराजÞ हैं कि मैं तालिबान और हिंदू दक्षिणपंथी मानसिकता के बीच बहुत सी समानताएं देखता हूं। वास्तव में, बहुत समानताएं हैं। तालिबान धर्म के आधार पर एक इस्लामी सरकार बना रहा है, हिंदू दक्षिणपंथी एक हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। उन्होंने कहा, तालिबान महिलाओं के अधिकारों पर अंकुश लगाना चाहता है और उन्हें हाशिये पर रखना चाहता है, हिंदू दक्षिणपंथी ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे महिलाओं और लड़कियों की स्वतंत्रता पसंद नहीं है। उत्तर प्रदेश, गुजरात से लेकर कर्नाटक तक एक रेस्तरां या बगीचे या किसी सार्वजनिक स्थान पर एक साथ बैठने पर युवक-युवतियों को बेरहमी से पीटा गया है। मुस्लिम कट्टरपंथियों की तरह हिंदू दक्षिणपंथी भी महिलाओं को अपना जीवनसाथी चुनने के अधिकार को स्वीकार नहीं करते हैं।

 

अख्तर ने लिखा, हाल ही में एक बहुत ही अहम दक्षिणपंथी नेता ने कहा कि महिलाएं इसके लिए सक्षम नहीं कि उन्हें उनके दम पर या स्वतंत्र छोड़ा जाए। तालिबान की तरह ही हिंदू दक्षिणपंथी भी किसी भी मानव निर्मित कानून या अदालत पर आस्था की श्रेष्ठता का दावा करते हैं। उन्होंने कहा, तालिबान को कोई अल्पसंख्यक पसंद नहीं, इसी तरह, हिंदू दक्षिणपंथी अल्पसंख्यकों के लिए किस तरह के विचार और भावनाएं रखते हैं, यह उनके भाषणों और नारों से और जब भी उन्हें अवसर मिलता है, उनके कार्यों से स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि तालिबान और इन चरमपंथी समूहों के बीच एकमात्र अंतर यह है कि तालिबान के सामने आज अफÞगÞानिस्तान में कोई चुनौती नहीं है और उनसे सवाल करने वाला कोई नहीं है, जबकि भारत में इस तालिबानी विचारधारा के भारतीय संस्करण के खिलाफ एक बड़ा प्रतिरोध है, क्योंकि इसके खिलाफ भारत का संविधान है।

 

उन्होंने कहा, हमारा संविधान धर्म, समुदाय, जाति या लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। हमारे पास न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाएं भी हैं। दोनों के बीच अंतर का प्रमुख बिंदु यह है कि तालिबान ने अफगानिस्तान में अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। हिंदू दक्षिणपंथी हमें वहां पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सौभाज्ञ से, यह भारत है और भारतीय लोग हैं जो कड़ा प्रतिरोध कर रहे हैं। अख्तर ने भारत में मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराधों के बारे में तीन सितंबर को समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि इस तरह की घटनाएं पूर्ण तालिबान की तरह बनने के लिए एक पूर्वाभ्यास हैं। अख्तर ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी टिप्पणी पर इतनी तीखी प्रतिक्रिया होगी। उन्होंने कहा, एक तरफ कुछ लोग हैं जिन्होंने अपनी नाराजगी और गुस्से को कड़े शब्दों में व्यक्त किया है, दूसरी तरफ देश के कोने-कोने में ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुझे एकजुटता का संदेश दिया है और मेरे दृष्टिकोण के साथ अपनी पूरी सहमति व्यक्त की है।

 

उन्होंने कहा, मेरे विरोधियों ने कहा है कि जहां एक ओर मैं हिंदू दक्षिणपंथ की आलोचना कर रहा हूं तो मैं मुस्लिम कट्टरपंथियों के खिलाफ कभी नहीं खड़ा हुआ हूं। उन्होंने मुझ पर तीन तलाक के बारे में कुछ नहीं कहने, पर्दा या मुस्लिम समुदाय के भीतर किसी अन्य प्रतिगामी प्रथा पर न बोलने का आरोप लगाया है। मुझे इस बात पर कोई आश्चर्य नहीं है कि वे वर्षों से मेरी गतिविधियों से पूरी तरह अनजान हैं। उन्होंने कहा, पिछले दो दशकों में, मुझे दो बार पुलिस सुरक्षा दी गई क्योंकि कट्टर मुसलमानों से मेरी जान को खतरा था: पहला, क्योंकि न केवल मैंने तीन तलाक का मुखर विरोध किया था, जब यह मुद्दा राष्ट्रीय विमर्श पर नहीं था, बल्कि मैंने मुस्लिम फॉर सेक्युलर डेमोक्रेसी (एमएसडी) नामक एक संगठन के साथ, हैदराबाद, इलाहाबाद, कानपुर और अलीगढ़ जैसे भारत भर के कई शहरों का दौरा किया और विभिन्न सार्वजनिक प्लेटफार्मों से इस प्रतिगामी प्रथा के खिलाफ बोला।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...