back to top

पति को गलत कार्यों से दूर रहने को कहा था : आतंकवादी की पत्नी

लखनऊ/बलरामपुर (उप्र)। दिल्ली में गिरफ्तार आईएसआईएस के कथित आतंकवादी अबू यूसुफ़ उर्फ मुस्तकीम की पत्नी का कहना है कि उसने अपने शौहर को गलत राह पर जाने से रोका था मगर वह नहीं माना। वहीं, मुस्तकीम की गिरफ्तारी से स्तब्ध उसके पिता ने कहा कि उन्हें कभी यह नहीं लगा कि उनका बेटा दहशतगर्दी की राह पर चल पड़ा है।

मुस्तकीम की पत्नी आयशा ने रविवार को एक टीवी चैनल से कहा, ‘मैंने उससे कहा था कि तुम गलत कामों में पड़ गए हो। तुम्हें ऐसी हरकतें नहीं करनी चाहिए, लेकिन वह नहीं माना।’ अपने घर के कमरे से बरामद सामान के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया ‘दो जैकेट, एक बेल्ट, एक बोतल, कुछ विस्फोटक सामान और र्छे बरामद हुए हैं। यह सारी चीजें एक बक्से में रखी थीं।’

उधर, मुस्तकीम के पिता कफील अहमद ने कहा कि उनका बेटा घर में ही अपने परिवार के साथ अलग एक कमरे में रहता था वह अक्सर बीमार रहता था और उन्हें कभी एहसास तक नहीं हुआ कि वह आतंकवाद की राह पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुस्तकीम शुक्रवार को राठ जाने के लिए अपने घर से निकला था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को मालूम हुआ कि दिल्ली में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

इस सवाल पर कि पुलिस बता रही है कि यूसुफ ने यहां कहीं बारूद इकट्ठा किया था और पास के कब्रिस्तान में जाकर बम की टेस्टिंग करता था, कफील ने कहा ‘वह बाग में तो जाता ही नहीं था। हम लोग ईद-बकरीद बाग के कब्रिस्तान में जाकर फातिहा करते हैं। हो सकता है वह कभी एकाध बार चला गया हो लेकिन हमने बारूद के बारे में तो कुछ सुना ही नहीं।’ उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मालूम होता कि मुस्तकीम बारूद इकट्ठा कर रहा है तो वह उसे अपने घर में कतई ना रहने देते।

उन्होंने कहा, मैं उससे कहता कि तुम्हारे बाप-दादा इतने इज्जतदार रहे और तुमने यह क्या काम किया। इस सवाल पर क्या उन्हें मालूम है कि उनके घर से विस्फोटक बरामद हुआ है, कफील ने कहा ‘हमें कुछ नहीं पता। रात में जब पुलिस आई है और उसने सामान ढूंढकर निकाला तब हमें पता लगा कि यह क्या चीज है।’ कफील ने कहा कि जो कुछ हुआ उन्हें इसका बेहद अफसोस है। उन्होंने कहा, यह सभी जानते हैं कि मुस्तकीम बहुत अच्छा लड़का है। वह बहुत कायदे से बातचीत करता है। किसी से कोई झगड़ा बवाल नहीं करता है।

गौरतलब है कि बलरामपुर जिले के बढय़ा भकसाई गांव निवासी मुस्तकीम उर्फ अबू यूसुफ को दिल्ली पुलिस ने धौलाकुआं इलाके में शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि यूसुफ आईएसआईएस का आतंकवादी है और उसके पास से आईईडी विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते की एक टीम शनिवार को मुस्तकीम के गांव पहुंची थी और कई लोगों से पूछताछ की थी। मुस्तकीम करीब आठ साल पहले मुंबई में प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करता था लेकिन चोट लग जाने के बाद वह अपने गांव चला आया और उसने करीब चार साल पहले हाशिम पारा बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी।

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...