back to top

इस्राइली सेना पर भीषण हमला, 21 सैनिकों की मौत, पीएम नेतन्याहू ने जताया शोक

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में सबसे घातक हमले में 21 सैनिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि सेना जीत पूरी होने तक लड़ती रहेगी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, युद्ध की शुरुआत के बाद से सोमवार का दिन सबसे कठिन दिनों में से एक था।

उन्होंने कहा कि सेना उस हमले की जांच शुरू करेगी जिसमें एक आतंकवादी ने एक टैंक पर रॉकेट चालित ग्रेनेड दागा जिससे विस्फोट हुआ और सैनिक विस्फोट के बाद ध्वस्त हुई दो इमारतों के मलबे में दब गए। जमीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से गाजा में इजराइली सेना पर यह सबसे घातक हमलों में से एक है। नेतन्याहू ने मंगलवार को पोस्ट किया, हमारे नायकों के नाम पर और अपने जीवन की रक्षा के लिए हम पूर्ण जीत तक लड़ना बंद नहीं करेंगे।

इजराइल की सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर को घेर लिया है। सेना ने मंगलवार को एक बयान में इसकी घोषणा की। इस क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में हाल के दिनों में बड़े हमले हुए जिसमें दर्जनों फलस्तीनी नागरिक मारे गए और घायल हुए। इजराइल के अधिकारियों का कहना है कि हमास के शीर्ष नेता शहर के नीचे सुरंगों में छिपे हो सकते हैं। खान यूनिस, गाजा में हमास के शीर्ष नेता येह्या सिनवार का गृहनगर है। सिनवार के ठिकाने का अभी पता नहीं चला है।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का बेंगलुरु शो रद्द

मुंबई। बेंगलुरु में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो रद्द कर दिए हैं। व्हाइटफील्ड इलाके में होने वाले इन शो का हिंदुत्ववादी कार्यकतार्ओं...