back to top

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्वाई के निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कमजोर तबके के लोगों को कुछ दबंगों द्वारा डराने-धमकाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा, गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्वाई की जाए। यदि कोई अभियुक्त जमानत पर छूटने के बाद वादी को धमका रहा हो, तो उसकी जमानत निरस्त कराने की कार्वाई की जाए। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।


उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार का संकल्प है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना भेदभाव सभी को न्याय मिले, हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए, जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो और जमीन कब्जाने वाले भू-माफिया
व दबंगों के खिलाफ कठोर कार्वाई की जाए। मुख्यमंत्री ने गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद मांगने आए लोगों से कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई बोले-होर्मुज पर नहीं वसूलेंगे टैक्स मगर सेवाओं के बदले उचित मूल्य लेना तो सामान्य है

तेहरान। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन तटीय देशों के अधिकार में है, यहां...

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार, बोले- अद्भुत कारीगरी

आगरा। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने...

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...