back to top

बांदा: तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आए सिपाही सहित तीन की मौत

बांदा: चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपने खराब वाहन को ठीक करा रहे तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को रौंद दिया। नतीजतन तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने रविवार को बताया कि शनिवार रात डायल 100 पुलिस सेवा जीप राजापुर थानाक्षेत्र के महुआ गांव के पास पंक्चर हो गई थी। पुलिसकर्मी मिस्त्री रामसलोने को बुलाकर जीप को सड़क किनारे खड़ी करके पंक्चर बनवा रहे थे, उसी समय वहां से गुजरा एक तेज रफ्तार ट्रक जीप को टक्कर मारते हुए सिपाही हिरेश पाल (25), हेड मुर्हिर शफीक अहमद (50), होमगार्ड जवान ज्ञान सिंह, मिस्त्री रामसलोने और एक अन्य व्यक्ति अशोक (30) को कुचलते हुए निकल गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में हिरेश और ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिस्त्री रामसलोने ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चौधरी ने बताया कि हेड मुर्हिर शफीक अहमद और अशोक को गंभीर हालत में प्रयागराज के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं और ट्रक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...