back to top

रिहाइशी इलाकों में शैक्षणिक संस्थान चलाने पर हाईकोर्ट सख्त

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खण्डपीठ ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से शहर के रिहाइशी इलाकों में शैक्षणिक संस्थानों को चलाने की अनुमति देने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर जवाब तलब किया है।कोर्ट ने पूर्व आदेश के अनुपालन में आधा अधूरा जवाब दाखिल करने पर सख्त नाराजगी जतायी है।कोर्ट ने कहा कि यदि अगली सुनवाई तक एलडीए पूरा जवाब नहीं पेश करती तो उसके खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जायेगा। मामले की अगली सुनवाई चार हपते बाद होगी। यह आदेश जस्टिस पंकज कुमार जायसवाल व जस्टिस करुणेश सिंह पवार की बेंच ने सच्चिदानंद की ओर से दायर जनहित याचिका पर पारित किया।

याचिका पर 5 अप्रैल 2019 को कोर्ट ने राज्य सरकार, एलडीए व अन्य विपक्षीगणों से जवाब तलब किया था। जवाब न आने पर कोर्ट ने गत 3 फरवरी को सुनवाई के दौरान सख्ती दिखायी थी और कहा था कि यदि अगली सुनवाई तक जवाब नहीं आता तो एलडीए वीसी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होना होगा। वहीं, हाईकोर्ट एक ओर नाराजगी जता रहा है, दूसरी ओर हालत यह हैं कि घर-घर खुले प्ले स्कूल, कोचिंग संस्थान के लिए प्रदेश में किसी तरह का कोई नियम ही नहीं है।

जो चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे…मनमाने तरीके से रिहाइशी इलाकों में भी स्कूल चला रहा है। इतना ही नहीं, इसके लिए फीस क्या होगी, बच्चों को सुविधा कैसी मिले, छात्रों की सुरक्षा को लेकर क्या उपाय हों, इसकी भी कोई जांच नहीं होती है। यह स्थिति तब है जबकि एलडीए की योजनाओं में शैक्षणिक संस्थानों के लिए भूखंड आरक्षित होते हैं। पर, अफसरों की लापरवाही के चलते घनी आबादियों के बीच कुकुरमुत्तों की तरह शैक्षणिक संस्थान चल रहे हैं जहां बच्चे हादसों के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

इसके अलावा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी मास्टर प्लान में नियम-कायदे तय कर रखे हैं। प्ले स्कूल, इंटर कॉलेज से लेकर कोचिंग संस्थान के नाम पर मनमानी हो रही है। गली-गली, मोहल्लों में घर-घर स्कूल खुल गए हैं। एक आंकडे के मुताबिक शहर के हर इलाके में लगभग 25 से 30 स्कूल, कोचिंग सेंटर हैं। ज्यादातर स्कूल रिहायशी इलाके में चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

राष्ट्रमंडल खेलों का हुआ रंगारंग आगाज, प्लास्टिक मुक्त महासागरों का दिया संदेश

ग्लासगो। स्कॉटलैंड की विरासत को समेटे हुए संगीत और नृत्य तथा इंद्रधनुषी रंगों से सजे शानदार समारोह के साथ 23वें राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज...

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और आम लोगों को भरोसा...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोमानिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की बातचीत का किया नेतृत्व

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रोमानिया के दौरे पर हैं। यह लगभग तीन दशकों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की रोमानिया की पहली राजकीय...