back to top

एचजीएस वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में 3,200 लोगों को देगी नौकरी

नई दिल्ली। हिंदुजा समूह की बीपीओ शाखा हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस (एचजीएस) ब्रिटेन, अमेरिका और भारत सहित विभिन्न देशों में चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के दौरान लगभग 3,200 लोगों को नौकरी देगी। कंपनी को कारोबार के विभिन्न खंडों में जोरदार ऑर्डर मिले हैं, जिसके मद्देनजर यह भर्ती की जाएगी।

एचजीएस ग्लोबल के मुख्य वित्त अधिकारी श्रीनिवास पालकोदेती ने पीटीआई-भाषा को बताया, हमें वर्ष की दूसरी छमाही में लगभग 3,200 लोगों को नियुक्त करने की उम्मीद है… ऑर्डर उत्साहजनक लग रहे हैं। उदाहरण के लिए, ब्रिटेन में हमने सरकारी विभागों द्वारा कोविड-19 से संबंधित एक अल्पकालिक परियोजना हासिल की थी… अब हमें एक और बड़ी परियोजना मिली है और हम उल्लेखनीय संख्या में लोगों को भर्ती करने की उम्मीद करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन नए ग्राहक के लिए कंपनी ब्रिटेन में 700 कर्मचारियों को भर्ती कर रहे है, जो घर से काम करेंगे। पालकोडेती ने कहा कि अमेरिका, कनाडा, जमैका, फिलीपींस और भारत में भी भर्ती की जाएंगी। भारत में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या सितंबर 2020 में 39,578 थी, जो उसके कुल कार्यबल का 45 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...