back to top

अनगिनत यादें रह गईं: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी की पहली पोस्ट

मुंबई । प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को एक भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र उनके लिए ‘सब कुछ’ थे, एक साथी, मार्गदर्शक और मित्र, जिनके निधन से एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है।

सोमवार को धर्मेंद्र (89) के निधन के बाद अपनी पहली पोस्ट में हेमा मालिनी (77) ने उन्हें एक प्यार करने वाले पति, अपनी बेटियों ईशा और अहाना को स्नेह करने वाले पिता और एक ऐसे गर्मजोशी भरे व्यक्ति के रूप में याद किया, जो पूरे परिवार को प्रिय थे।

पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “धर्म जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों- ईशा और अहाना के स्नेही पिता, मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के समय मेरी मदद करने वाले- वास्तव में, वह मेरे लिए सब कुछ थे! वह अच्छे और बुरे समय में हमेशा मेरे साथ रहे।

हेमा मालिनी ने लिखा, उन्होंने अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों का स्नेह जीता और हमेशा उन सबमें अपनापन और रुचि दिखाई।धर्मेंद्र के साथ ‘शोले’, ‘सीता और गीता’ तथा ‘प्रतिज्ञा’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि उनके जाने से पैदा हुआ शून्य जीवनभर बना रहेगा।उन्होंने कहा, “वर्षों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए उनकी अनगिनत यादें रह गई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

चैत्र नवरात्र 19 से, पालकी पर सवार होकर आयेंगी मां भवानी

डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रिलखनऊ। नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां...

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की...

दर्शकों को गुदगुदाने के साथ सीख भी दे गया ‘द प्रपोजल’

गुस्सा और बहस किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैंलखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

सत्ता और विद्रोह की कहानी है आयलैण्ड आफ ड्रीम्स

संत गाडगे सभागार में हुआ नाटक का मंचनलखनऊ। भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ में अध्ययनरत चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों द्वारा शुभदीप राहा के निर्देशक में...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...