back to top

महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को 10 हजार महिला पुलिसकर्मी तैनात, हेल्प डेस्क भी तैयार

  • योगी सरकार के निर्देश पर क्यूआरटी में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की गई अनिवार्य

लखनऊ, ब्यूरो। योगी सरकार ने सावन माह में शिवभक्तों की आस्था के प्रतीक कांवड़ यात्रा को लेकर वृहद स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार खासकर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है। ऐसे में सीएम योगी के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के रूट पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 10 हजार से महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या मानी जा रही है। वहीं पुलिस विभाग की ओर से प्रदेशभर कांवड़ यात्रा के लिए 66 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी लगभग 15 प्रतिशत है।

हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, महिलाओं काे देंगी परामर्श
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाल ही में कांवड़ यात्रा की उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से करीब 6 करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जो प्रदेश से हाेते हुए अपनी यात्रा पूरी करेंगे। इसमें 10-12 प्रतिशत यानी 60 से 70 लाख महिला श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस पर बैठक में सीएम योगी के अधिकारियों को महिला केंद्रित सुरक्षा मॉडल को लागू करने के निर्देश दिये थे। सीएम योगी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए 10 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक को किया गया तैनात, 150 से अधिक महिला हेल्प डेस्क स्थापित

इसमें 8,541 महिला मुख्य आरक्षी और 1,486 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा सीएम योगी के निर्देश पर इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल मौजूदगी सुनिश्चित की गयी है, जो न केवल सहायता देंगी बल्कि संवेदनशील मामलों में परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा कई जिलों में महिला स्वयंसेवी संगठनों की मदद से शक्ति हेल्प बूथ की भी स्थापना की जा रही है। योगी सरकार की पहल प्रदेश में महिलाओं के निडर होकर कहीं भी आने-जाने की भावना का प्रदर्शित करता है।

24 घंटे हेल्पलाइन नंबरों पर भी उपलब्ध रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, बढ़ाए गए क्यूआरटी के गश्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की सभी क्यूआरटी (क्यूक रिस्पांस टीम) में महिला पुलिसकर्मियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। इसमें भी रात के समय सभी क्यूआरटी में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य की गयी है। साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर क्यूआरटी के गश्त को बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं ताकि महिला श्रद्धालुओं समेत सभी श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। कांवड़ यात्रा के मद्​देनजर प्रदेश में 11 जोन में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम और 24×7 हेल्पलाइन नंबरों को भी महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से मॉनीटर किया जा रहा है।

महिला स्वयंसेवी संगठनों की मदद से स्थापित किये गये शक्ति हेल्प बूथ, 24×7 हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध रहेंगी महिला पुलिसकर्मी

इन जोन में महिला श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई हैं। कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों में से मेरठ जोन में सबसे अधिक व्यवस्था की गई है। यहां 3,200 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद जिलों में जगह-जगह महिला पुलिसकर्मी महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात की गयी हैं। पुलिस ने बताया कि इस बार महिला पुलिसकर्मियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी से महिलाओं को यात्रा के दौरान और अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। वहीं ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया निगरानी जैसे डिजिटल उपायों से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

251 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

बुद्ध पूर्णिमा : गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम​ सनातन महासभा द्वारा आयोजित 151वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जनसैलाब ​सामाजिक सद्भाव यज्ञ...

दर्शकों को जज्बात में डुबो गयी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

मंच पर खूबसूरत मोड़ सा सजा नाटक 'वो अफसाना' 20वीं सदी की सबसे चर्चित सच्ची प्रेम कहानीलखनऊ। मोहब्बत वह शय है जिसमें हारकर भी शख्स...

वैसाख पूर्णिमा पर 11 वेदियों से की गयी गोमती आरती

भगवान बुद्ध की स्मृति में भी दीप भी प्रज्जवलित किए गएलखनऊ। वैशाखा मास की पूर्णिमा पर शुक्रवार को डालीगंज में स्थित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मंदिर...

लोग थिएटर के बजाय मोबाइल पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं : सोनिया बंसल

आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'लखनऊ। सोनिया बंसल जो बिग बॉस से सुर्खियों में आई थीं, अब अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट ब्रीथ'...