back to top

प्रकरणों के निस्तारण में हीला-हवाली नहीं की जायेगी बर्दाश्त : अवनीश अवस्थी 

लखनऊ। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाईन के लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने की कार्यवाही की जाये।
उन्होंने कहा कि लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की हीला-हवाली किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही की जायेगी, इस बात का अधिकारीगण विशेष ध्यान रखें।
अवस्थी लोकभवन स्थित अपने सभाकक्ष में आईजीआरएस की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाईन के लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों, आदि पर की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा गृह विभाग के सचिव और विशेष सचिवों व संबंधित कर्मचारियों के साथ की।
बैठक में अपर मुख्य सचिव को बताया गया कि कुल 19 हजार 190 प्रकरणों में से 17 हजार 617 प्रकरणों को निस्तारित किया जा चुका है और बचे देय प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द कर लिया जायेगा।
अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रदेश के जिलों से सिर्फ पत्र व्यवहार न करते हुए जिलों के संबंधित अधिकारियों से टेलीफोन के माध्यम से भी प्रकरणों का निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
साथ ही गृह विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिये कि प्रकरणों को बेवजह अपने स्तर पर लंबित न रखा जाय बल्कि उसे समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाय।
अपर मुख्य सचिव गृह ने आईजीआरएस एवं सीएम हेल्पलाईन के लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रदेश के जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों के लंबित एवं डिफाल्टर प्रकरणों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रकरणों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करते हुए गृह विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी उससे अवगत कराये।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...