back to top

राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी का दिल छू लेने वाला गाना ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’, ड्रॉप 7 हुआ रिलीज

मुंबई। राजकुमार हिरानी की डंकी इस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। जहां फिल्म को सभी फैमिली ऑडियंस और फैन्स से खूब प्यार मिल रहा है, वहीं यह एनआरआई दर्शकों को भी भा गई है। फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी के अलावा, इसके म्यूजिक एल्बम को भी लोगों ने पसंद किया है। सिनेमाघरों में फिल्म के सफल प्रदर्शन के बीच, मेकर्स ने हार्डी और मनु के बीच फिल्म में दिखाए गए प्यार की मिठास को उजागर करते हुए डंकी ड्रॉप 7 ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’ लॉन्च किया है।

डंकी की कहानी के साथ साथ इसके गानों ने भी लोगो पर एक अलग ही प्रभाव छोड़ा है। गाने फिल्म में दर्शाई गई हर भावना को बहुत अच्छी तरह से शोकेस करते हैं। इनमें से एक गाना जो इस प्यारी कहानी से हमारे दिलों को छू जाता है वह है डंकी ड्रॉप 7 ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’। यह प्यारा गीत प्यार की एक खूबसूरत भावना को पेश करता है जो कभी-कभी दिल टूटने से आती है। मैं तेरा रास्ता देखूंगा यह विश्वास दिलाता है कि यह हमेशा गुडबाय नहीं होता है और फ्यूचर में कहीं न कहीं आपके प्यार को फिर से जगाने की संभावना हमेशा बनी रहती है।

डंकी ड्रॉप 7 ‘मैं तेरा रास्ता देखूंगा’ का संगीत अमिताभ भट्टाचार्य के लीरिक्स के साथ प्रीतम द्वारा तैयार किया गया हैं। गाने को विशाल मिश्रा, श्रेया घोषाल, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी ने खूबसूरती से गाया हैं।

डंकी में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

RELATED ARTICLES

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...