back to top

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई टली, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दी अगली तारीख  

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सुनवाई सोमवार को टाल दी। अदालत अब इस मामले में 12 सितंबर को सुनवाई करेगी।

सोमवार को मुख्य न्यायाधीश प्रितिंकर दिवाकर की अदालत में जब इस मामले में सुनवाई शुरू हुई, तो अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने इस बात का उल्लेख किया कि उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। कमेटी का कहना था कि चूंकि दोनों पक्षों के वकीलों ने लंबी बहस की, इसलिए उस पीठ द्वारा निर्णय दिया जाना चाहिए था।

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उच्च न्यायालय के नियमों के मुताबिक, जब किसी मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद भी निर्णय नहीं दिया जाता है तो मुख्य न्यायाधीश के पास उस मामले को किसी अन्य पीठ के पास भेजने या स्वयं उस पर सुनवाई करने का अधिकार है।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि 15 मार्च, 2021 से इस मामले में कई बार निर्णय सुरक्षित रखा गया, लेकिन निर्णय सुनाया नहीं गया। इस पर, अंजुमन इंतेजामिया के वकील ने इस मामले का नए सिरे से अध्ययन करने के लिए समय दिए जाने और इस मामले में सुनवाई टालने का अनुरोध किया जिस पर अदालत द्वारा 12 सितंबर की तारीख तय की गई।

सुनवाई के दौरान, मुख्य न्यायाधीश ने मीडिया रिपोर्टिंग पर टिप्पणी की और कहा कि जब वह ज्ञानवापी मस्जिद के बैरिकेड वाले क्षेत्र के एएसआई सर्वेक्षण से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहे थे तो हिंदी के कुछ समाचार पत्र उन बहसों को रिपोर्ट किया करते थे जो इस अदालत के समक्ष की ही नहीं गयी। लिया था और निर्णय सुनाने के लिए 28 अगस्त की तिथि तय की थी।

यह भी पढ़े— थ्रो खिलाड़ियों की कोई फिनिश लाइन नहीं होती, नीरज चोपड़ा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

RELATED ARTICLES

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बने, सूर्यवंशी पहली बार टीम में शामिल

नई दिल्ली। कई दिनों से चल रही खबरों पर आज श्रेयस अय्यर नए कप्तान के तौर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनाए...

पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थरों की चपेट में आयी बस, दिल्ली से आये श्रद्धालु की मौत

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बस के ऊपर बड़ा पत्थर गिरने से उसमें सवार दिल्ली की एक महिला तीर्थयात्री की मृत्यु हो...