back to top

मुरादाबाद में कोविड-19 का टीका लगवाने के एक दिन बाद स्वास्थ्यकर्मी की मौत

मुरादाबाद/लखनऊ। कोरोना वायरस का टीका लगवाने के एक दिन बाद यहां 46 वर्षीय महिपाल नामक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट में मौत का कारण ह्रदय और फेफड़ों संबंधी रोग बताया गया है।

स्वास्थ्यकर्मी महिपाल के परिवार का आरोप है कि उनकी मौत टीकाकरण के कारण हुई तथा उन्हें बुखार एवं खांसी के अलावा स्वास्थ्य संबंधी और कोई परेशानी नहीं थी। महिपाल मुरादाबाद के सरकारी दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में वार्ड ब्वॉय के रूप में काम करते थे। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि व्यक्ति की मौत सेप्टिकैमिक शॉक (प्राणघातक स्तर तक निम्न रक्तचाप) और हृदयगति रूकने की वजह से हुई और मौत का कोविड-19 के टीकाकरण से संबंध नहीं है।

लखनऊ में संवाददाताओं से राज्य के अवर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा, मुरादाबाद में व्यक्ति की मौत की घटना की टीकाकरण (एईएफआई) समिति ने जांच की। मौत की वजह सेप्टिकैमिक शॉक और हृदय गति का रूकना है और टीकाकरण से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग टीका और टीकाकरण के बारे में गलत खबर फैला रहे हैं और लोगों को उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

प्रसाद ने कहा, दोनों टीके (कोविशील्ड और कोवैक्सिन) जिनका इस्तेमाल देश में हो रहा है, वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए शनिवार को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद उत्तर प्रदेश में पहले दिन कुल 20,076 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई। महिपाल की रविवार रात को हुई मौत के बाद मुरादबाद के जिलाधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि उच्च स्तरीय चिकित्सा जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा, महिपाल का मामला अपवाद है और उच्च स्तरीय चिकित्सा जांच के आदेश दिए गए हैं। सिंह ने जोर देकर कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और जिन लोगों को टीका दिया गया है उनमें कोई गंभीर दुष्परिणाम सामने नहीं आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिलिंद चंदर गर्ग ने कहा कि महिपाल की मौत का कारण ह्रदय रोग था। उन्होंने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उन्हें ह्रदय संबंधी परेशानी थी और खून के थक्के भी जमे थे।

पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों ने किया। इसकी रिपोर्ट में लिखा है कि महिपाल को कार्डियो-पल्मोनरी रोग था और कोरोना टीके से इसका कोई संबंध नहीं है। गर्ग ने कहा कि जिन्हें भी टीका लगाया गया है उनमें से कुछ को सामान्य परेशानियां तो हो रही हैं लेकिन वैसी कोई दिक्कत नहीं हो रही जैसी कि महिपाल को हुई। महिपाल के बेटे विशाल ने कहा कि उनके पिता को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए उन्होंने उसे फोन करके अस्पताल में बुलाया।

विशाल ने कहा, मेरे पिता को खांसी और कफ की समस्या थी,लेकिन टीका लगने के बाद उन्हें बुखार आ गया तथा सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी। रविवार को उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात को उनकी मौत हो गई। महिपाल के परिवार ने कहा कि उन्हें कभी भी ह्रदय संबंधी परेशानी नहीं हुई, बुखार और खांसी को छोड़कर वह पूरी तरह से स्वस्थ थे। बेटे ने कहा, मेरे पिता महामारी के दौरान भी अपनी ड्यूटी निभाते रहे लेकिन उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...