back to top

सुप्रीम कोर्ट में होगी हाथरस मामले की सुनवाई, जांच का अनुरोध करने वाली याचिका सूचीबद्ध

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि हाथरस के भगदड़ मामले की जांच का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गयी है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, मैंने कल ही याचिका को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता और वकील विशाल तिवारी ने इस याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया था।

जनहित याचिका में भगदड़ मामले की जांच करने के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की नियुक्ति का अनुरोध किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार को दो जुलाई को हुई इस घटना पर एक स्थिति रिपोर्ट सौंपने और प्राधिकारियों, अधिकारियों तथा अन्य के खिलाफ उनकी लापरवाही के लिए कानूनी कार्वाई शुरू करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

हाथरस में एक धार्मिक सभा के दौरान दो जुलाई को मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गयी। हाथरस के फुलराई गांव में बाबा नारायण हरि उर्फ साकार विश्वहरि भोले बाबा के सत्संग के लिए 2.5 लाख से अधिक लोग जुटे थे।

RELATED ARTICLES

टाटा समूह का अपने वाहन कारोबार को अगले पांच साल में 100 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य

मुंबई। टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि अगले पांच साल में समूह का वाहन कारोबार 100 अरब अमेरिकी डॉलर...

वाहनों की खुदरा बिक्री जून में 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25.57 लाख इकाई : फाडा

नयी दिल्ली। देश में वाहनों की खुदरा बिक्री जून में सालाना आधार पर 21.83 प्रतिशत बढ़कर 25,57,234 इकाई हो गई। वाहन विक्रेता संघ फाडा...

रुपया शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर 95.28 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया सोमवार को शुरूआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.28 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा...

बांदा में बोले सीएम योगी- बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का सीधे यमराज का टिकट कटेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा जिले में ₹710 करोड़ से अधिक की लागत वाली 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और...

रोहिणी हादसा: चार मंजिला इमारत धराशायी, तीन की जान गई, मलबे से जिंदा निकला मजदूर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक नवनिर्मित चारमंजिला (ग्राउंड प्लस) इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में...

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

जम्मू । जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में...

कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च...

वायनाड में भूस्खलन में मृतक संख्या बढ़कर पांच हुई

वायनाड (केरल)। केरल के मंत्री ए.पी.अनिल कुमार और टी. सिद्दिकी ने बताया कि वायनाड भूस्खलन में आपदा स्थल से दो और शव मिलने के...

बिहार के गया में ट्रक से टकराकर कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

पटना। बिहार के गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार के तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग...