back to top

हर्षल व क्रिस्टियन की शानदार गेंदबाजी

सनराइजर्स ने बेंगलोर को दिया 142 रन का लक्ष्य, रॉय ने 44 रन बनाये, हर्षल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये

अबुधाबी। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और डैन क्रिस्टियन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट पर 141 रन के स्कोर पर रोक दिया। हर्षल पटेल (33 रन पर तीन विकेट), क्रिस्टियन (14 रन पर दो विकेट) और युजवेंद्र चहल (27 रन पर एक विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे। अहमद और मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी करते हुए क्रमश: चार और तीन ओवर में 21 और 17 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

 

हैदराबाद की ओर से जेसन रॉय (44) और कप्तान केन विलियमसन (31) के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी भी की। हैदराबाद के बल्लेबाज अंतिम आठ ओवर में 50 रन ही जोड़ पाए। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अभिषेक शर्मा (13) ने दूसरे ओवर में जॉर्ज गार्टन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने फाइन लेग पर उनका कैच टपकाया लेकिन अगली गेंद पर वह ग्लेन मैक्सवेल को मिड आन कैच दे बैठे। विलियमसन ने सिराज पर दो चौकों के साथ अपनी पारी की शुरूआत की। सलामी बल्लेबाज रॉय ने भी गार्टन पर चौका जड़ा। हैदराबाद की टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 50 रन बनाए। बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज और लेग स्पिनर चहल ने रन गति पर विराम लगाया। रॉय और विलियमसन ने बीच में कुछ अच्छे शॉट खेले।

 

विलियमसन हालांकि अच्छी शुरूआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और हर्षल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 29 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। प्रियम गर्ग (15) ने चहल पर छक्का जड़कर 14वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।। इसी ओवर में अंपायर ने रॉय को विकेट के पीछे कैच आउट दिया लेकिन डीआरएस लेने पर फैसला बल्लेबाज के पक्ष में गया। क्रिस्टियन ने 15वें ओवर में गर्ग और रॉय को आउट करके सनराइजर्स को दोहरा झटका दिया। गर्ग ने डीप मिडिविकेट पर एबी डिविलियर्स को कैच थमाया जबकि रॉय गेंदबाज को वापस कैच देकर पवेलियन लौटे। रॉय ने 38 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे। चहल ने अब्दुल समद (01) को पगबाधा करके सनराइजर्स का स्कोर पांच विकेट पर 117 रन किया। रिद्धिमान साहा भी आठ गेंद में 10 रन बनाने के बाद हर्षल की गेंद पर डिविलियर्स को कैच दे बैठे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...