back to top

हरपाल सिंह जग्गी निर्विरोध गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष निर्वाचित

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, सदर, लखनऊ
लखनऊ। मंगलवार को गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में जनरल बॉडी की बैठक एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में गुरुद्वारा सदर का वार्षिक लेखा-परीक्षा प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, साथ ही विगत दो वर्षों की उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष सरदार तेजपाल सिंह रोमी ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन हेतु सरदार कुलदीप सिंह कोहली एवं सरदार इन्दर सिंह को अध्यक्ष एवं सह-अध्यक्ष नियुक्त किया। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत सरदार हरपाल सिंह जग्गी को सर्वसम्मति से निर्विरोध गुरुद्वारा सदर का अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरदार तेजपाल सिंह रोमी के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें महासचिव के पद पर मनोनीत किया।
उल्लेखनीय है कि सरदार हरपाल सिंह जग्गी पांचवीं बार गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पूर्व वे उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान सरदार हरपाल सिंह जग्गी एवं सरदार तेजपाल सिंह रोमी के नेतृत्व में गुरुद्वारा सदर के नवीनीकरण, भवन निर्माण, वर्ष 2021 में अत्याधुनिक स्वचालित पैथोलॉजी, डिजिटल एक्स-रे मशीन, ईसीजी सुविधा, तथा गुरु हरिराय डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना की गई। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा परिसर में आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर भी प्रारंभ किया गया। समय-समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है, जिसका लाभ लखनऊ की आम जनता को मिला। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा सिविल सर्विसेज की कोचिंग (आॅफलाइन एवं आॅनलाइन) नियमित रूप से संचालित की जा रही है तथा विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि आने वाले समय में गुरुद्वारा सदर में अल्ट्रासाउंड सुविधा भी आम जनमानस के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की डिजायनर राखियों से चमका सराफा बाजार

लखनऊ। भाई-बहनों के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार है। शहर के तमाम सराफा दुकानों में रौनक देखी जा...

निधि के उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्यसभा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज लेखिका निधि बाजपेयी के प्रथम उपन्यास हॉस्टल का लोकार्पण समारोह प्रेस क्लब में आयोजित हुआ।...

एक्टिंग के बाद अब संगीत की दुनिया में शाजान पदमसी की एंट्री

लखनऊ। एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब शाजान पदमसी ने म्यूजिÞक की दुनिया में भी अपना खूबसूरत कदम रख दिया है।...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...