back to top

जीएसटी सुधार, पुतिन-ट्रंप वार्ता से प्रभावित होगी इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल: विश्लेषक

नयी दिल्ली । दिवाली तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में बड़े सुधार, पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन और एसएंडपी के भारत की साख में सुधार करने से इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक बाजारों के रुझान और विदेशी निवेशकों का रुख भी घरेलू निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिवाली तक जीएसटी व्यवस्था में बड़े सुधारों की घोषणा की, जिससे रोजर्मा की वस्तुओं की कीमतें कम होंगी।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, इस सप्ताह बाजार में उत्साह के साथ शुरूआत होने की संभावना है, क्योंकि बाजार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन से आशान्वित हैं। दिवाली से पहले जीएसटी दरों में संभावित कटौती के उनके बयान से बाजार की धारणा में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है और शेयर बाजार सुस्ती की गिरफ्त से बाहर आ सकते हैं। इस बीच, भारत ने शनिवार को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता का स्वागत किया। हालांकि, यह वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हुई।

एसएंडपी ने बृहस्पतिवार को मजबूत आर्थिक वृद्धि, राजकोषीय समेकन के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता और मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए अनुकूल मौद्रिक नीति का हवाला देते हुए 18 वर्षों से अधिक समय के बाद स्थिर दृष्टिकोण के साथ भारत की साख को बीबीबी कर दिया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, आने वाले दिनों में एफआईआई की गतिविधियां शुल्क के मोर्चे पर होने वाली कार्वाई से प्रभावित होंगी। अमेरिका और रूस के बीच तनाव कम होने और रूस पर आगे कोई प्रतिबंध न लगने की ताजा खबरें इस बात का संकेत हैं कि भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत का अतिरिक्त या दूसरा शुल्क 27 अगस्त के बाद भी लागू नहीं होगा।

यह एक सकारात्मक पहलू है। उन्होंने आगे कहा, रेटिंग एजेंसी एसएंडपी के भारत की साख रेटिंग को बीबीबी- से बढ़ाकर बीबीबी करने से एफआईआई का रुख प्रभावित हो सकता है। मीणा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण और अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी बाजार की नजर रहेगी। ईवाई इंडिया के कर भागीदार सौरभ अग्रवाल ने कहा,जीएसटी 2.0 के लिए प्रधानमंत्री का नजरिया एक जुझारू भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा में समय से उठाया गया रणनीतिक कदम है। ये केवल प्रक्रियात्मक बदलाव नहीं हैं, बल्कि जरूरी संरचनात्मक सुधार हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार तनाव से पैदा होने वाले जोखिमों को कम करने के लिए लाया गया है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 739.87 अंक या 0.92 प्रतिशत बढ़ा, जबकि निफ्टी में 268 अंक या 1.10 प्रतिशत की तेजी आई।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...