back to top

GSP अमेरिका के तरजीही व्यवस्था वापस लेने से भारत के निर्यात पर ज्यादा फर्क नहीं: वाणिज्य सचिव

नई दिल्ली। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) के तहत कुछ भारतीय उत्पादों को आयात शुल्क में मिलने वाली छूट को समाप्त किए जाने के कदम से भारत के निर्यात पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने कहा कि

वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने कहा कि भारत जीएसपी के तहत अमेरिका को 5.6 अरब डॉलर के सामानों का निर्यात करता है, जिसमें से केवल 1.90 करोड़ डॉलर मूल्य की वस्तुएं ही बिना किसी शुल्क वाली श्रेणी में आती हैं। वाधवन ने कहा कि भारत के व्यापक और उचित व्यापार पैकेज पर काम करने के बावजूद अमेरिका ने 60 दिन बाद तरजीही व्यापार लाभ को खत्म करने के अपने फैसले को लागू करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि पैकेज में चिकित्सा उपकरणों, डेयरी उत्पादों और कृषि उत्पादों सहित द्विपक्षीय व्यापार से जुड़े सभी क्षेत्र शामिल हैं। उनकी यह प्रतिक्रिया अमेरिका के राष्ट्रपति के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भारत को तरजीही व्यापार के लिए दिए गए दर्जे को समाप्त करेंगे।

सचिव ने कहा कि विकसित देश

सचिव ने कहा कि विकसित देश विकासशील देशों को जीएसपी के तहत गैर-पारस्परिक एवं बिना किसी भेदभाव के आधार पर लाभ उपलब्ध कराते हैं। चिकित्सा उपकरणों एवं डेयरी उत्पादों के संबंध में अमेरिका की मांग पर उन्होंने कहा कि भारत तार्किक समाधान का इच्छुक है लेकिन देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं और जरूरतों के बीच संतुलन कायम किए जाने की जरूरत है। वाधवन ने कहा, इन दोनों मुद्दों (चिकित्सा उपकरण एवं डेयरी) के कुछ ऐसे पहलू हैं जिनपर बातचीत नहीं की जा सकती है। चिकित्सा उपकरणों के संदर्भ में हम किफायत और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताओं के साथ समझौता नहीं कर सकते।

 भारत, अमेरिका को अपने बाजारों

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और तुर्की को दिए गए तरजीही व्यापार वाले देश के दर्जे को समाप्त करने का इरादा जताया है। उन्होंने इसके लिए दलील दी है कि भारत, अमेरिका को अपने बाजारों तक बराबर एवं उचित पहुंच प्रदान करने को लेकर आश्वस्त करने में विफल रहा है। अमेरिका के इस कदम को द्विपक्षीय रिश्तों के लिहाज से बड़ा झटका माना जा रहा है। अमेरिकी दावे के जवाब में सचिव ने कहा कि अमेरिकी आपूर्तिकर्ताओं की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने के लिए उचित संतुलन कायम किए जाने की जरूरत है। स्टेंट जैसे चिकित्सा उपकरणों की कीमत घरेलू बाजारों में काफी अधिक थी, ऐसे में भारत ने अधिकतम संभव कीमत तय की। अमेरिकी कंपनियां इस कदम पर चिंता जता रही हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...