back to top

हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी

नई दिल्ली। हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है, जो सदन में उनके प्रति गहरे विश्वास और अनुभव को दर्शाता है। उनके निर्वाचन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलने के उनके प्रयास पर आज सदन ने अपनी मुहर लगा दी है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताब दियारा के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले हरिवंश ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है।

अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने हिंदी पत्रिका ‘धर्मयुग’ से पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में बैंक ऑफ इंडिया में सरकारी अधिकारी के रूप में भी सेवा दी, हालांकि पत्रकारिता के प्रति जुनून के कारण उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी। साल 1989 में वे ‘प्रभात खबर’ से जुड़े और अपनी मेहनत के दम पर संपादक के पद तक पहुंचे, जिसे उन्होंने 2014 में राज्यसभा सदस्य बनने के बाद छोड़ दिया। राजनीति में उनकी सक्रियता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सलाहकार के रूप में भी रही है, जिससे उनके पास पत्रकारिता और प्रशासन दोनों का लंबा अनुभव है।

RELATED ARTICLES

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...