back to top

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अम्बेडकरनगर पहुंची, प्राइमरी विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पढाई के बारे में ली जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को अम्बेडकरनगर जिले में अपने एक दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने आदर्श ग्राम चिंतौरा के प्राइमरी विद्यालय, ब्लॉक टाण्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में अध्ययन कर रहे बच्चों से उनके पाठों की जानकारी ली, सस्वर कविता पाठ सुना और उनके पाठ्यक्रम से सवाल भी किए।

राज्यपाल ने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करके, स्मार्ट स्क्रीन के माध्यम से बच्चों के शिक्षण का अवलोकन किया। विद्यालय में पुस्तकालय कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की संख्या, विषयगत् विविधता, बच्चों में पुस्तकों के प्रति रूचि की जानकारी लेते हुए अध्यापकों से बच्चों में पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विद्यालय में राज्यपाल ने रसोई घर की व्यवस्थाओं और मध्याह्न भोजन का भी निरीक्षण किया। गाँव में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और आंगनवाड़ी केन्द्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने, बच्चों के समुचित विकास में सहयोगी खेल-सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री की 200 आंगनवाड़ी किटों का वितरण किया।

राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर उपस्थित बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका दायित्व माता यशोदा की तरह है।

राज्यपाल ने गाँव में अपशिष्ट से खाद्य निर्माण केन्द्र तथा कूड़ा प्रबन्धन हेतु आरआरसी केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े— इंडिया से नफरत और डर के कारण देश का नाम बदलने में जुटी सरकार : कांग्रेस

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...