back to top

एमएसएमई को सहयोग देने का सरकार का संकल्प स्वागत योग्य : ईपीसी

लखनऊ। एमएसएमई एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एमएसएमई ईपीसी) ने अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे कुटीर, लघु एवं मंझोले उद्योगों को सहयोग देने के केन्द्र सरकार के संकल्प का स्वागत किया है।

एमएसएमई ईपीसी के अध्यक्ष डी. एस. रावत ने यहां एक बयान में कहा कि एमएसएमई को सहयोग करने का संकल्प स्वागत योग्य है। खासकर तब, जब वे इकाइयां अभूतपूर्व संकट के दौर से गुजर रही हैं। रावत का यह बयान केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 में एमएसएमई को सहयोग के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में आज लोकसभा में की गई विस्तृत व्याख्या के बाद आया है।

उन्होंने कहा कि मांग में गिरावट और समय से तथा रियायती दरों पर कर्ज न मिल पाने की वजह से बड़ी संख्या में एमएसएमई इकाइयां या तो बंद हो गई हैं अथवा अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही हैं। रावत ने कहा कि ग्रामोद्योगों के पुनरुद्घार की फौरी आवश्यकता है और शिल्पकारों को भी सहयोग की जरूरत है ताकि गांवों में लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सके। इसी से समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो नवम्बर 2018 को एमएसएमई क्षेत्र के तेजी से विकास के लिए अनेक सुधारों का ऐलान किया था। इनमें ऑनलाइन पोर्टल के जरिए मात्र 59 मिनट में एक करोड़ रुपए तक के कर्ज को सैद्घांतिक मंजूरी भी शामिल है। लोकसभा में पेश किए गए आर्थिक सर्वे के मुताबिक 49,330 करोड़ रुपए के ऐसे 1,59,422 कर्ज जारी किए गए। उनमें से अक्टूबर 2019 तक 37106 करोड़ रुपए का वितरण भी हो चुका है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...