back to top

सरकार ने यात्रियों के लिए स्व-घोषणा फॉर्म को किया अपडेट

नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों से कहा है कि जिन यात्रियों ने स्व-घोषणा फॉर्म जमा किए हैं कि प्रस्थान तिथि से पहले तीन हफ्तों के दौरान उनमें कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है, उन्हें हवाई सफर की अनुमति दी जाएगी।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकार ने 21 मई को सभी यात्रियों के लिए विमान में सवार होने से पहले स्व-घोषणा फॉर्म जमा करना अनिवार्य कर दिया था जिसमें उन्हें बताना था कि प्रस्थान तिथि से पहले दो महीने के दौरान उनमें कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि भारत में अब ऐसे लोगों की काफी संख्या है जो घातक वायरस से स्वस्थ हुए हैं और उन लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए इसलिए स्व-घोषणा फॉर्म को अपडेट करने की जरूरत महसूस हुई।

उन्होंने बताया कि इसलिए, कुछ दिन पहले सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को बताया कि यात्रियों को लिखित में यह घोषणा करनी होगी कि उड़ान से पहले, वे पिछले तीन हफ्तों में कोविड-19 की जांच में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा, जो लोग कोविड-19 से स्वस्थ हो गए हैं और जो तीन हफ्ते की कसौटी को पूरा करते हैं उन्हें अपने अस्पताल से कोविड से स्वस्थ होने या छुट्टी मिलने का प्रमाण-पत्र दिखाने पर विमान से सफर करने की अनुमति होगी।

देश में अब तक संक्रमित हुए करीब साढ़े आठ लाख लोगों में से करीब 5.15 लाख लोग स्वस्थ हो गए हैं। इसका मतलब है कि स्वस्थ होने की दर 63 प्रतिशत है। भारत ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दो महीने तक बंद रही घरेलू उड़ान सेवाओं को 25 मई को फिर से शुरू कर दिया था।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...