back to top

नागरिकता कानून पर भ्रम दूर करे सरकार

नागरिकता कानून के विरोध में लगभग समूचा उत्तर भारत जल रहा है और कब यह आग पश्चिम से होते हुए दक्षिण भारत पहुंच जायेगी कोई नहीं जानता। देश के कई विश्वविद्यालयों के छात्र विरोध के नाम पर अपनी ताकत अजराकता पैदा करने में दिखा रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नागरिकता कानून को लेकर तमाम लोगों को आशंकाएं हैं और एक बड़ा तबका इसका विरोध कर रहा है, लेकिन इस विरोध का एक राजनीतिक और लोकतांत्रिक रास्ता था।

जिन पार्टियों को यह स्वीकार नहीं था, उनका अस्वीकार्य महज लोकतंत्र में संख्या बल के सामने पराजित हो जाने के साथ ही खत्म नहीं हो जाता। देश की राजनीतिक पार्टियों को अपने विरोध को लोकतांत्रिक तरीके से आम लोगों के बीच ले जाना चाहिए था, तब शायद इसका असर सरकार पर भी पड़ता और लोकतंत्र भी मजबूत होता, लेकिन विपक्षी पार्टियों ने अपने विरोध को महज संसद के पटल में मतदान तक सीमित कर दिया है।

जब एक बार ये पार्टियां संसद के पटल पर मतदान में पराजित हो गर्इं तो उन्हें लगता है अब उनके समूचे विरोध की इतिश्री हो गई है। उन्हें लगता है कि उन्हें अब गर्व से अपनी हार को स्वीकार कर लेने का नैतिक अधिकार हासिल हो गया है। अगर देश में छात्र इस कदर उबल रहे हैं, तो कहीं न कहीं यह विरोधी पार्टियों के अंदर घटती लोकतांत्रिक प्रतिबद्घता, जद्दोजहद और लोकतांत्रिक चेतना का अभाव तो है ही, साथ ही साथ यह उनमें व्यवहारिक धरातल पर उतरकर पसीना बहाने की आनाकानी का भी नतीजा है। यही वजह है कि जो काम राजनीतिक पार्टियों को करना चाहिए था, वह काम अराजकता की स्टाइल में छात्र करने की कोशिश कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए फायदेमंद नहीं है, भले इसे लोकतंत्र के लिए उबाल का जामा पहनाये जाने की कोशिश की जा रही हो।

विरोधी राजनीतिक पार्टियां अपनी जिम्मेदारी और भूमिका का बोझ छात्रों के कंधों पर नहीं डाल सकतीं, न ही छात्रों को विरोधी राजनीतिक पार्टियों के रू प में स्वीकार किया जा सकता है। निश्चित रू प से किसी भी जीवंत लोकतंत्र में छात्रों की अपनी राजनीतिक भूमिका होती है, लेकिन यह भूमिका सरकार के विरूद्घ विपक्ष देने की नहीं होती है। विरोधी की अगुवाई विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को ही करना होगा, क्योंकि लोकतंत्र के पहरेदारी के मामले में उनकी भूमिका न सिर्फ छात्रों से कहीं ज्यादा है बल्कि छात्रों में लोकतांत्रिक समझ व चेतना विकसित करने का दायित्व भी इन्हीं विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का है।

अगर विपक्षी पार्टियां अपनी भूमिका नहीं निभायेंगी और उनकी भूमिका निभाने की कोशिश छात्र करेंगे तो यह न सिर्फ राजनीतिक वातावरण के लिए मुश्किलें पैदा करेगा बल्कि यह लोकतंत्र के भविष्य पर भी रोड़े अटका सकता है। जीवित लोकतंत्रों में हर वर्ग की अपनी तयशुदा व सशक्त भूमिका होती है। अगर किसी ने भी अपने हिस्से की भूमिका किसी और को सौंपी तो लोकतंत्र अराजकता के रास्ते में चल पड़ेगा, फिलहाल ऐसा ही होता लग रहा है।

RELATED ARTICLES

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

कीर्तन से टूटता है माया का बंधन, विश्वास से मिलती है भक्ति की शक्ति

राघवेन्द्र सरकार की सेवा में कोई सेवानिवृत्ति नहीं : जगद्गुरु रामभद्राचार्य लखनऊ। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को संगीतमय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस भी नवधा...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...