back to top

कृषि और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही सरकार : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वाेपरि है और राज्य सरकार किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी दिक्कतों को दूर के लिए कृतसंकल्पित है।इसके दृष्टिगत कृषि व किसान कल्याण के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान कही। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्तर पर किसानों से नियमित सम्पर्क एवं संवाद बनाकर उनकी अपेक्षाओं तथा समस्याओं के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ किया जा रहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान में संचालित होने वाली गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, किसान कल्याण मिशन के तहत विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि मेले तथा कृषि प्रदर्शनी में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि किसान कल्याण मिशन के प्रथम चरण में 350 विकास खण्डों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके तहत आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बन्धित स्टॉल लगाएंगे।

इस दौरान लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्राप्रमाण-पत्राकृषि यंत्र वितरणापुरस्कार आदि भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव (राजस्व) रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव (वित्त) संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल और सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...