back to top

हालात से निपटने के लिए सरकार सक्रिय, प्रधानमंत्री कर रहे स्थिति की निगरानी : जावड़ेकर

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात से निपटने के लिए सरकार पूरी तत्परता से सक्रिय है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

जावड़ेकर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्र्रधानमंत्री स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश के 21 हवाईअड्डों पर यात्रियों की नियमित तौर पर स्क्रीनिंग की जा रही है और इस प्रक्रिया से अब तक छह लाख लोग गुजर चुके हैं।

जावड़ेकर ने बताया कि पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान और म्यांमा से लगी सीमा से भारत आने वाले दस लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उन्होंने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कारोना वायरस के परीक्षण के लिए पहले सिर्फ पुणे स्थित विज्ञाणु विज्ञान संस्थान की प्रयोगशाला का ही विकल्प मौजूद था लेकिन अब परीक्षण की सुविधा का विस्तार कर 15 और प्रयोगशालाएं शुरु की गई हैं और 19 अन्य परीक्षण केन्द्र शुरु किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

जावड़ेकर ने कहा, कोराना वायरस से उपजे हालात से सरकार मुस्तैदी से निपट रही है। प्रधानमंत्री स्वयं प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में अब तक कारोना वायरस से संक्रमण के 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें इटली के 16 पर्यटक भी शामिल हैं। जावड़ेकर ने कहा कि भारत ने एहतियाती कदम उठाते हुए कुछ देशों की वीजा ऑन अराइवल सुविधा निलंबित कर दी है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...