back to top

कानपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, तीन दर्जन ट्रेन प्रभावित

कानपुर । कानपुर जिले के पनकी यार्ड के पास मंगलवार की रात एक मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेन परिचालन कुछ घंटों के लिए ठप रहा। रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान राजधानी, गरीब रथ, श्रम शक्ति एक्सप्रेस, पुष्पक और महाबोधि एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन से अधिक ट्रेन विलंब से चलीं।

उन्होंने बताया कि जांच के लिए एक समिति गठित की गई है और जांच के बाद ही घटना के असल कारण का पता लगेगा। सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब माल उतारकर लौट रही मालगाड़ी को उत्तर से दक्षिण लाइन पर भेजा जा रहा था। उन्होंने बताया कि पटरी के क्रॉसओवर (कैंची) बिंदु से गुजरते वक्त उसके दो पहिये पटरी से उतर गये और इंजन अचानक रुक गया तथा एक बड़ा हादसा टल गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर बचाव एवं तकनीकी दल घटनास्थल पर पहुंचे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रात लगभग साढ़े 12 बजे तक तीसरी और चौथी लाइन पर आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई ताकि फंसी हुई यात्री रेलगाडयों को निकाला जा सके। कानपुर और प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रात भर रेल परिचालन की निगरानी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि रात ढाई बजे के बाद ट्रेन सेवाएं धीरे-धीरे बहाल कर दी गर्इं।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...