back to top

26 जुलाई से फिर बनेंगे गोल्डन कार्ड

  • प्रदेश में 1.15 करोड़ लोगों के पास हैं गोल्डन कार्ड
  • आयुष्मान योजना के तहत मिलता है पांच लाख रुपये का इलाज कवर

विशेष संवाददाता
लखनऊ। प्रदेश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार 26 जुलाई से आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने जा रही है। कोरोना काल के दौरान इलाज में गोल्डन कार्ड ने लोगों को काफी राहत दी थी। आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है।

कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बनी थी। आयुष्मान योजना के तहत बने गोल्डन कार्ड के जरिये लाखों लोगों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी गयी है। गोल्डन कार्ड के जरिये लोग सरकारी व सरकार की ओर से अधिकृत निजी अस्प‍ताल में अपना नि:शुल्क इलाज करा सकते हैं। इससे पहले 30 अप्रैल तक गोल्डन कार्ड बनाये गये थे। प्रदेश सरकार अब फिर से विशेष अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जुलाई से प्रदेश भर में आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जन सुविधा केंद्र या फिर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर लोग कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूपी में बने 1.15 करोड़ गोल्डन कार्ड : केन्द्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये की चिकित्सा बीमा कवर की सुविधा दी जा चुकी है। इसके अलावा आयुष्मान योजना से 6 करोड़ 47 लाख लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। यूपी में अब तक 1.15 करोड़ गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं। इसके अलावा मुख्ययमंत्री जनआरोग्य योजना में 42.19 लाख पात्रों को लाभान्वित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी की घोषणा के बाद दिल्ली में पेपर लीक मामलों के लिए अलग फास्ट ट्रैक कोर्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पेपर लीक मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के कुछ...

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद, हजारों से अधिक वाहन फंसे

जम्मू । लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पहाड़ियों से पत्थर गिरने और सड़क धंसने की घटनाओं के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग...

राहुल गांधी की डीयू को चेतावनी, बोले- छात्रों को धमाकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई?

नई दिल्ली। लोकसभा नेता राहुल गांधी ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह देने को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय...

DMRC ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षा कारणों से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में सुरक्षा कारणों से मेट्रो...

वरुण धवन और नोरा फतेही ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरे

नई दिल्ली। अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे...

जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय जंतर मंतर के आस पास इंटरनेट बंद किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।कॉकरोच...