back to top

बरेली में बच्ची का शव फंदे से लटका मिला, सम्पत्ति विवाद में हत्या की आशंका 

बरेली। बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र के थाना हाफिजगंज के गांव लालपुर गोटिया में 11 वर्ष की एक बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज 

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता धर्मेंद्र कुमार ने इस संबंध में अपने रिश्तेदार गंगा देव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी गंगा देव को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्ची की हत्या का कारण संपत्ति विवाद प्रतीत हो रहा है।

कक्षा पांच में पढ़ती थी बच्ची 

पुलिस अधीक्षक (देहात) मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया 11 वर्षीय बच्ची रिद्धिमा कक्षा पांच में पढ़ती थी। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी, जब वह पत्नी के साथ वापस घर लौटे, तो बेटी का शव दुपट्टे के फंदे से दरवाजे की चौखट पर लगे कुंडे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया गया।

एक साल से चल रहा विवाद 

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि एक साल पहले उनके बेटे पवन ने पड़ोसी गंगा देव की बेटी के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस के मुताबिक इस विवाह के बाद से ही विवाद शुरू हुआ और धर्मेंद्र कुमार अपने बेटे पवन के प्रेम विवाह करने से खुश नहीं थे और उन्होंने अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया था।

यह खबर पढ़े- पंजाब पुलिस ने लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार  

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

मोहिनी एकादशी व्रत 27 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती हैलखनऊ। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी कहा जाता है।...

सीता नवमी का व्रत 25 को, मंदिरों में होगी विशेष पूजा

सीतामढ़ी जिले में पुनौरा धाम जहां देवी सीता का प्राकट्य हुआ थालखनऊ। हिंदू धर्म में वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को...

हॉरर-कॉमेडी से भरपूर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’

16 साल बाद जब यह जोड़ी इसी जॉनर में दोबारा साथ आईलखनऊ। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी वो आइकॉनिक जुगलबंदी है, जिसने सुपरहिट...

गुरु का अपने ही नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति अप्रैल 2026 में पुनर्वसु नक्षत्र के द्वितीय चरण में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण...

सुबह निकली बाबा की पालकी, साईं भजनों से सजी शाम

श्री साईं बाबा का स्थापना दिवसोत्सव पर पालकी, भजन संध्या व भंडारे का आयोजनलखनऊ। कुर्सी रोड, गौराबाग स्थित श्री साईं मंदिर का 16वां स्थापना...

कथक संस्थान में स्वस्थ महिला विकसित राष्ट्र पर संवाद

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रश्मि चतुवेर्दी रहींलखनऊ। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 23 अप्रैल...