back to top

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका, एक हाथ और दोनों पैर कटे, सीएम ने लिया संज्ञान 

बरेली/लखनऊ। बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को छेड़खानी का विरोध करने पर कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा को दो लड़कों ने कथित रूप से चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और दोनों पैर कट गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया है और इस मामले में लापरवाही के लिए सीबी गंज पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक, एक उप-निरीक्षक और एक कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम को हुई इस घटना में छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसकी कई हड्डियां भी टूट गई। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने घायल छात्रा को पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने एवं उसका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटर की 17 वर्षीय छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रोज शाम को सीबीगंज में कोचिंग पढ़ने जाती थी। उसके आने-जाने के दौरान एक युवक और उसका साथी उससे छेड़छाड़ करते थे। छात्रा से जानकारी मिलने पर परिजनों ने आरोपियों के घर वालों से शिकायत की, मगर वे दोनों नहीं माने।

पुलिस के मुताबिक छात्रा मंगलवार को भी कोचिंग गई थी और शाम को लौटने के वक्त वह खड़ौआ रेलवे क्रॉसिंग के पास लहूलुहान हालत में मिली। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी दोनों युवकों ने छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर उसे कथित रूप से चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया। पुलिस ने उसे मिनी बाईपास रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रात में उसका आपरेशन किया गया।

पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि एक युवक का नाम सामने आया है, उसकी तलाश की जा रही है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि छात्रा को ट्रेन के आगे फेंका गया या कुछ और हुआ है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि इस पूरे मामले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है, मुख्यमंत्री की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि छात्रा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल स्थानांतरित किया जा रहा है और उसके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रभान ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की लापरवाही को देखते हुए थाना सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक अशोक कम्बोज, एक उप निरीक्षक और बीट सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है अस्पताल के संचालक डॉ. ओ.पी. भास्कर ने बताया कि छात्रा के दोनों पैर घुटने से नीचे कट गए हैं। उसका बायां हाथ भी कटा है। छात्रा की हालत चिंताजनक है।

छात्रा के पिता का आरोप हैं कि छेड़छाड़ की घटना के बारे में पहले पुलिस से भी शिकायत की थी पर सीबीगंज थाना पुलिस ने गांव में जाकर जांच पड़ताल भी नहीं की।

यह खबर पढ़े- पीएफआई के खिलाफ दिल्ली समेत छह राज्यों में एनआईए की छापेमारी

RELATED ARTICLES

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

यूपी बोर्ड 2026 परिणाम घोषित, 10वीं में अंशिका-कशिश टॉपर, 12वीं में शिखा वर्मा अव्वल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम एक साथ घोषित कर दिए। परिषद के...

प्रधानमंत्री को विश्वगुरु पर मुरली मनोहर जोशी की बात सुननी चाहिए: कांग्रेस अध्यक्ष

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन एवं उर्वरक की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप...

जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जर्मनी के बर्लिन में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने...

कर्ज न देने से नाराज पड़ोसी ने की व्यवसायी की हत्या, चार गिरफ्तार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से व्यवसायी का शव मिलने की घटना के सिलसिले में पुलिस...

केरल में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के लू से मरने का अंदेशा, राज्य में पहला मामला

कन्नूर (केरल)। केरल में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की लू के कारण मौत होने की आशंका है जो राज्य में इस साल का पहला...

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने एसएलसी के खिलाफ मामला वापस लिया

कोलंबो। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी न करने पर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के खिलाफ अदालत में...