back to top

ग़दर-2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, तीन में ही कमा डाले इतने करोड़ रूपये

मुंबई. सनी देयोल अभिनीत गदर 2 ने रिलीज के बाद पहले सप्ताहांत में बॉक्स आफिस पर 134.88 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सनी देयोल की 2001 में आई हिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। सनी ने फिल्म में तारा सिंह का अपना यादगार किरदार निभाया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फिल्म ने रिलीज के बाद पहले दो दिनों में 83.18 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि रविवार को कमाई में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य फिल्मों के साथ रिलीज होने और कोई अवकाश न होने के बावजूद गदर 2 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में कामयाब रही।

निर्माताओं के मुताबिक, हर गुजरते दिन के साथ फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के तीसरे दिन की कमाई 51.70 करोड़ रुपये रही, जिसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 134.88 करोड़ रुपये हो गई।

जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में अमीषा पटेल फिर से सकीना के किरदार में हैं और उत्कर्ष शर्मा ने चरणजीत का किरदार निभाया है।

यह खबर भी पढ़े—शिवसेना-यूबीटी का दावा : अजित और शरद पवार की मुलाक़ात से ख़राब हो रही राकांपा की छवि

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...