back to top

जनरल नरवणे ने उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित चौकियों का हवाई किया सर्वेक्षण

देहरादून। पूर्वी लददाख में नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकंद नरवणे ने गुरुवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारतचीन सीमा पर भारत की सीमा चौकियों (बीओपी) का हवाई सर्वेक्षण किया।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सेना प्रमुख ने रिमखिम, नीती और लपताल चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया। समझा जाता है कि चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव माणा के भ्रमण के साथ बुधवार को उत्तराखंड का दौरा शुरू करने वाले जनरल नरवणे यहां सेना की आपरेशनल तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आए हैं।

माणा के बाद सेना प्रमुख चमोली जिले के जोशीमठ में ब्रिगेड मुख्यालय पहुंचे और वहां अधिकारियों के साथ बातचीत करने के साथ ही रात्रि प्रवास भी किया । सूत्रों ने बताया कि नैनीताल के लिए रवाना होने से पहले जनरल नरवणे ने सुबह सीमा चौकियों का हवाई सर्वेक्षण किया। सेना प्रमुख के बृहस्पतिवार को रात्रि विश्राम नैनीताल में ही करने की संभावना है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बरेली के लिए रवाना होने से पहले वह पिथौरागढ़ भी जाएंगे।

हांलांकि, अधिकारियों ने सेना प्रमुख के दौरे के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया लेकिन माना जा रहा है कि वह उत्तराखंड में भारतचीन सीमा पर स्थिति का स्वयं आकलन करने तथा सैन्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए आए हैं। भारत की चीन के साथ लगने वाली 345 किलोमीटर लंबी सीमा चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में स्थित है। पूर्व में चीन कई बार चमोली जिले के बाराहोती में कथित तौर पर घुसपैठ कर चुका है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...