back to top

गाजा प्रदर्शनकारियों की सीमा पर इजराइली सैनिकों से झड़प

गाजा सिटी (गाजा पट्टी)। हमास के सैकड़ों समर्थकों ने इजराइली सेना की ओर विस्फोटक फेंककर इजराइल के साथ लगती सीमा पर प्रदर्शन किए। इजराइली सेना ने भी जवाबी कार्वाई की। प्रदर्शनों के आयोजकों ने कहा कि हफ्ते भर चलने वाले प्रदर्शनों का मकसद गाजा पट्टी पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों में ढील देने के लिए इजराइल पर दबाव बढ़ाना है। हमास के 2007 में गाजा पर नियंत्रण के बाद से इजराइल और मिस्र ने उस पर पाबंदी लगा रखी है। हमास ने फलस्तीन में चुनाव जीतने के एक साल बाद गाजा पर नियंत्रण किया। इन प्रतिबंधों के तहत गाजा में और उसके बाहर सामान तथा लोगों की आवाजाही पर रोक है जिससे इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। मई में 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद इजराइल ने पाबंदियां और कड़ी कर दी हैं और वह अपने दो सैनिकों के पार्थिव शरीर लौटाने तथा दो इजराइली नागरिकों को रिहा करने की मांग कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इन नागरिकों को हमास ने बंधक बना रखा है।

गाजा के भीतर की तस्वीरों और वीडियो में शनिवार को सैकड़ों फलस्तीनी प्रदर्शन करते हुए दिखायी दिए। कुछ विस्फोटक फेंकते हुए और धमाके की आवाज आने पर जश्न मनाते हुए भी दिखे। इजराइली सेना ने कहा कि सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाते हुए जवाबी कार्वाई की। इजराइल की ओर कोई हताहत नहीं हुआ है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइली गोलीबारी में तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। इससे पहले शनिवार को गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से 12 वर्षीय फलस्तीनी लड़का घायल हो गया था। एक अन्य फलस्तीनी शख्स भी उस प्रदर्शन में मारा गया था और उसकी पहचान हमास की सैन्य शाखा के सदस्य के रूप में की गयी जबकि एक प्रदर्शनकारी ने एक इजराइली सैनिक के सिर में गोली मारी थी। इस सैनिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...